कुलदीप सिंह को हिमाचल कांग्रेस की कमान, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

Kuldeep Singh appointed as congress president of the Himachal Pradesh
कुलदीप सिंह को हिमाचल कांग्रेस की कमान, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष
कुलदीप सिंह को हिमाचल कांग्रेस की कमान, बनाए गए प्रदेश अध्यक्ष

डिजिटल डेस्क, शिमला। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने कुलदीप सिंह राठौर को हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। कुलदीप सिंह को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का करीबी माना जाता हैं। कुलदीप ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव और मुख्य प्रवक्ता रहे हैं। पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह और छह साल तक प्रदेश में कांग्रेस की कमान संभालने वाले सुखविंदर सिंह सुक्खू में लंबे समय चल रही तनातनी के बीच पार्टी आलाकमान ने यह बदलाव किया है।

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेट्री अशोक गहलोत की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कांग्रेस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने कुलदीप सिंह राठौर को हिमाचल प्रदश कांग्रेस कमेटी का तत्काल प्रभाव से प्रेसिडेंट बनाया जा रहा है। पार्टी सुखविंदर सिंह सुक्खू जो हिमाचल प्रदेश पीसीसी प्रेसिडेंट की अपनी जिम्मेदारी से हट रहे हैं के कठोर परिश्रम और योगदान की सराहना करती है। लोकसभा चुनाव से पहले लिए गए इस निर्णय को कांग्रेस की गुटबाजी खत्म करने से जोड़कर देखा जा रहा है। इस फैसले को लेने से पहले हाईकमान ने सुक्खू और कुलदीप सिंह दोनों को दिल्ली बुलाया था।

 

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की इंचार्ज रजनी पाटिल ने कहा कि कार्यकाल समाप्त होने के बाद सुखविंदर सिंह को बदला गया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के साथ-साथ संगठन को मजबूत करने के मकसद से ये फैसला लिया गया है। आने वाले दिनों में इस फैसले का असर भी दिखेगा। बता दें कि सुख्खू के पार्टी अध्यक्ष रहते हिमाचल में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद माना जा रहा था कि हिमाचल कांग्रेस में बदलाव होगा।

Created On :   10 Jan 2019 6:11 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story