लाल किताब के 5 आसान टोटके, इनसे दूर होगी धन की समस्या

लाल किताब के 5 आसान टोटके, इनसे दूर होगी धन की समस्या

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लाल किताब के महत्व को कभी भी अस्वीकार नही किया जा सकता। इसका प्रयोग अनेक लोग विभिन्न समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए करते हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताने जा रहे हैं जिनका प्रयोग कर आप जाॅब, व्यापार, पढ़ाई, आर्थिक तंगी, शत्रु से पीड़ा, धन की समस्या, बीमारी सहित अपनी अनेक परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। 


आर्थिक तंगी
ये उपाय बेहद आसान है। यदि ऐसा है तो आप सिर्फ 21 शुक्रवार तक 9 वर्ष आयु तक की पांच कन्याओं को खीर और मिश्री का प्रसाद खिलाएं। आपकी मुश्किल जल्द ही दूर होगी। 

 

धन की समस्या

आॅफिस और घर में सुनहरी, काली मछली रखना बेहद उत्तम होगा, मछलीघर में सुनहरी मछलियों की संख्या 8 हो तो उत्तम होगा। यदि ये संख्या कम हो जाए तो उसे निकालकर वैसे ही दूसरी मछली लाकर उसमें डाल दें। 

 

दूर होंगी परेशानियां

आजकल धन की समस्या नही होने के बाद भी कई तरह की परेशानियां इंसान को घेरे रहती हैं। यदि ऐसा ही है तो अपने सिराहने तांबे का पात्र लाल चंदन डालकर रखें और सुबह उसे तुलसी के पौधे में चढ़ा दें। ऐसा करने से आपकी परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।

 

Related image

 

कन्या के विवाह में देरी 

यदि किसी कन्या के विवाह में बाधा आ रही है तो प्रति सोमवार को ऊं सोमेश्वराय नमः मंत्र का जप करते हुए भगवान शिव को दूध, जल, बेलपत्र अर्पित करें। साथ मंदिर में बैठकर इसी मंत्र का रुद्राक्ष की माला पर जपें। 

 

व्यापार की बाधाएं होंगी दूर

व्यापार में बाधा आने पर श्वान को रोटी खिलाना उत्तम होगा, इसके अतिरिक्त अपनी शाॅप या कारखाने के मुख्य दरवाजे के बाहर थोड़ा सा आटा रख दें। स्मरण रहे कि ऐसा करते वक्त कोई आपको देख ना पाए। 
 

कार्यक्षेत्र में झगड़ा

यदि ऐसा है तो अपने वजन के अनुपात में कोयले का तौल करें और उसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। इससे अवश्य ही लाभ पहुंचेगा।

Created On :   16 Dec 2017 3:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story