मुंबई अस्पताल से लालू डिस्चार्ज, 30 अगस्त तक करना है सरेंडर

lalu prasad yadav discharged from Mumbai Asian heart institute
मुंबई अस्पताल से लालू डिस्चार्ज, 30 अगस्त तक करना है सरेंडर
मुंबई अस्पताल से लालू डिस्चार्ज, 30 अगस्त तक करना है सरेंडर
हाईलाइट
  • झारखंड हाई कोर्ट खारिज कर चुका है
  • जमानत याचिका की मियाद बढ़ाने की याचिका।
  • मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती थे लालू यादव।
  • सीबीआई की दलील सुनने के बाद हाई कोर्ट ने नहीं बढ़ाई जमानत।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को मुंबई के अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। झारखंड हाई कोर्ट ने राजद सुप्रीमो की चिकित्सकीय आधार पर दी गई जमानत याचिका की मियाद बढ़ाने की याचिका खारिज कर दी थी। शुक्रवार सुबह मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट में भर्ती लालू यादव को डिस्चार्ज कर दिया गया। बता दें कि सीबीआई की दलील सुनने के बाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को लालू यादव की जमानत का समय बढ़ाने से इनकार कर दिया था। अदालत ने लालू प्रसाद यादव को 30 अगस्त तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। सीबीआई ने सुनवाई के दौरान शुक्रवार को कहा कि लालू मुंबई से इलाज कराकर अपने घर चले जाते हैं, पूर्व मुख्यमंत्री जमानत का गलत फायदा उठा रहे हैं।

चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद लालू प्रसाद यादव को रांची के बिरसा मुंडा जेल भेज दिया गया था। सेहत खराब होने के बाद लालू को रांची के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। यहां से उन्हें इलाज के लिए दिल्ली एम्स भेजा गया था। एक महीने तक चले इलाज के बाद उन्हें एम्स से 30 अप्रैल को डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद से मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। तबीयत खराब होने का हवाला देकर लालू कई दिनों से जमानत पर हैं। राजद सुप्रीमो जमानत लेकर अपने बेटे तेज प्रताप यादव की शादी में बाहर आए थे। इसके बाद से उनकी तबीयत में लगातार गिरावट हो रही है।


रेल होटल आवंटन मामले में ईडी ने दाखिल की चार्जशीट
रेल होटल आवंटन मामले में भी लालू घिरते दिखाई दे रहे हैं। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में इनफोर्समेंट डिपार्टमेंट (ईडी) ने लालू और उनके बेटे तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राबड़ी देवी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में लालू प्रसाद के खास और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रेमचंद गुप्ता और उनकी पत्नी सरला गुप्ता का नाम भी शामिल है। आरोप है कि प्रेमचंद की कंपनियों के जरिेए ही पैसा आया। रेलमंत्री कार्यकाल के दौरान लालू यादव ने रेलवे के 2 होटलों को लीज पर दिया था। इस मामले में सीबीआई पहले ही सभी के खिलाफ चार्जशीट दायर कर चुकी है। अब ईडी ने इस मामले में चार्जशीट फाइल की है। सभी को 30 अगस्त को पाटियाला हाउस कोर्ट में बुलाया गया है।

Created On :   25 Aug 2018 8:00 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story