लालू की बड़ी बहन का निधन, राजद सुप्रीमो को सजा के बाद से सदमे में थीं

Lalu Prasad Yadavs elder sister Gangotri Devi has passed away
लालू की बड़ी बहन का निधन, राजद सुप्रीमो को सजा के बाद से सदमे में थीं
लालू की बड़ी बहन का निधन, राजद सुप्रीमो को सजा के बाद से सदमे में थीं

डिजिटल डेस्क,बिहार। चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को शनिवार को ही सजा हुई है। अभी वो इस सदमे से उभरे भी नहीं थे कि उनके लिए एक और बुरी खबर आई है। लालू प्रसाद यादव की बड़ी बहन गंगोत्री देवी  का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वो अपने भाई (लालू) के जेल जाने के बाद से ही सदमें में थी। इसी कारण वो बीमार रहने लगी थीं। 

         गंगोत्री देवी के लिए इमेज परिणाम

बताया जा रहा है कि गंगोत्री देवी  पटना के वेटनरी कॉलेज स्थित सर्वेंट क्वार्टर में एडमिट थी। लालू की इकलौती बहन गंगोत्री देवी को बोलने में काफी परेशानी हो रही थी।  लालू के जेल जाने के बाद से ही वो काफी परेशान भी रहने लगी थी। लालू के दोनों बेटे तेजस्वी-तेजप्रताप सर्वेंट क्वार्टर पहुंचे. उनके साथ उनकी मां और बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी भी थीं।

बताया जा रहा है कि लालू को जेल होने के बाद से ही वो अपने बेटे बैरिस्टर यादव से लालू के बारे में पूछा करती थी। उनका कहना था कि वो कुछ पैसे वाले लोगों ने मेरे भाई को फंसा दिया है मेरा भाई ऐसा नहीं कर सकता है। कभी-कभी वो रात में रोते हुए भगवान से भाई की सलामती की गुहार लगाने लगाती थीं। 

                लालू के लिए इमेज परिणाम

गौरलतब है कि बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाले मामले पर लालू प्रसाद यादव को साढ़े तीन साल की सजा हुई है। इसके अलावा कोर्ट ने लालू पर 5 लाख का जुर्माना भी लगाया है। लालू की सजा का ऐलान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया। इससे पहले लालू ने कोर्ट से अपील की थी कि, उनकी खराब सेहत और उम्र के चलते कम से कम सजा दें। बता दें रांची की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने 23 दिसंबर को इस घोटाले से जुड़े देवघर ट्रेजरी मामले में लालू यादव समेत 16 लोगों को दोषी करार दिया था। देवघर कोषागार से अवैध तरीके से 89.27 लाख रुपये निकालने के मामले में यह बड़ा फैसला आया है।

Created On :   7 Jan 2018 7:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story