लालू यादव को सीने में दर्द की शिकायत, एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती

Lalu Yadav admitted in Asian Heart Institute Mumbai due to chest pain
लालू यादव को सीने में दर्द की शिकायत, एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती
लालू यादव को सीने में दर्द की शिकायत, एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में भर्ती कराया गया है। लालू यादव का हीमोग्लोबीन स्तर भी काफी कम हो गया है। इससे पहले लालू यादव को तबीयत खराब होने के बाद दिल्ली स्थित ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (एम्स) में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद उन्हें एम्स से छुट्टी दी गई थी। लालू प्रसाद यादव फिलहाल चारा घोटाले के मामले में जेल की सजा काट रहे हैं।


लालू यादव चारा घोटाले में रांची की जेल में सजा काट रहे हैं, सबसे पहले उन्हें रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। लालू यादव और तेजस्वी यादव का तर्क था कि रांची के अस्पताल में इलाज की पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं इसलिए उन्हें दिल्ली में भर्ती किया जाए।  

 

 

बता दें कि लालू यादव के साथ मुंबई में उनकी बेटी मीसा भारती और पुत्र तेजप्रताप भी हैं। मेडिकल आधार पर छह सप्ताह की जमानत पर रांची जेल से लालू को रिलीज किया गया है।दरअसल, डॉक्टरों ने लालू यादव के FISTULA का ऑपरेशन जरूरी है। उसके बाद ही किडनी का इलाज होगा। डॉक्टरों ने हृदय एवं खून की जांच में इन्फेक्शन पाया है। एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में के सात डॉक्टरों की टीम उनका इलाज करेगी।  
 

बता दें कि हृदय रोग विशेषज्ञ रमाकांत पंडा ने तीन साल पहले लालू की बाइपास सर्जरी की थी। मुंबई में इलाज के बाद डॉक्टरों के परामर्श पर लालू किडनी के इलाज के लिए बेंगलुरू के ग्लोबल हॉस्पिटल जाएंगे। लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को देखते हुए व्हील चेयर की व्यवस्था की गयी  है। लालू प्रसाद मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद गाड़ी से उतर कर व्हील चेयर पर बिठाए गए और अस्पताल की ओर रवाना हुए।  

Created On :   19 Jun 2018 2:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story