इंडिया में लॉन्च हुई दुनिया की सबसे तेज SUV, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

इंडिया में लॉन्च हुई दुनिया की सबसे तेज SUV, कीमत जानकर हो जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तेज रफ्तार और स्टाइलिश कारें बनाने के लिए मशहूर कंपनी Lamborghini (लैंबॉर्गिनी) ने भारत में अपनी नई SUV Urus (उरुस) लॉन्च कर दी है। लैंबॉर्गिनी की यह पहली SUV है जो भारत में लॉन्च की गई है, इसीलिए ये लॉन्च काफी खास भी है। कंपनी की यह SUV दुनिया की सबसे तेज रफ्तार SUV कही जा रही है।कंपनी ने 4 दिसंबर 2017 को इसका ग्लोबल डेब्यू किया था। डेब्यू के इतने कम दिनों बाद ही लैंबॉर्गिनी का भारत में इस महंगी SUV को लॉन्च करना भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार की बढ़ती ताकत दिखता है। कंपनी ने इस दमदार SUV में 4.0-लीटर का वी 8 इंजन लगाया है जिससे ये कार 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पर पहुंचने में महज 3.6 सेकंड का समय लेती है। लैंबॉर्गिनी ने भारत में इस कार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 3 करोड़ रुपये रखी है।

 

simplezoom-img

 

Lamborghini ने भारत में लॉन्च हुई दमदार SUV उरुस को एमएलबी प्लैटफॉर्म पर बनाया है जो बैंटले बेंटायगा, पॉर्श कायेन और ऑडी Q7 जैसी कारों में इस्तेमाल किया गया है।लैंबॉर्गिनी उरुस में 4.0-लीटर का ट्विन टर्बो वी8 इंजन लगाया गया है जो कंपनी के इतिहास में पहली बार इस्तेमाल किया गया टर्बो इंजन है। यह इंजन 641 bhp पावर और 850 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। बता दें कि ये कार 0-100 किमी/घंटा की रफ्तार पर पहुंचने में सिर्फ 3.6 सेकंड का समय लेती है, वहीं इसे 200 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में सिर्फ 12.8 सेकंड का समय लगता है। गौरतलब है कि लैंबॉर्गिनी उरुस बेहद तेज रफ्तार SUV है, लेकिन कीमत के हिसाब से कंपनी ने इस कार को सिर्फ 5-सीटर कैटेगिरी में लॉन्च किया है।

 

Image result for Lamborghini Urus

 

8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ट्रांसमिशन से लैस लैंबॉर्गिनी उरुस की टॉप स्पीड 305 किमी/घंटा है। इसके साथ ही फीचर्स की बात करें तो कंपनी पहले से ही लग्जरी कारें बनाने के लिए फेमस है और इस SUV में भी कंपनी ने 3 करोड़ रुपये कीमत के हिसाब से फीचर्स दिए हैं। कार में बेहतरीन ग्रिल के साथ ही एलईडी हैडलैंप्स, एलईडी टेललाइट्स के साथ ही बहुत सारे लग्ज़री फीचर्स दिए हैं। लैंबॉर्गिनी ने इस कार में रफ्तार के साथ बेहतरीन ब्रेकिंग भी दी है जिससे कार को स्पीड में चलाने के साथ ही विपरीत परिस्थिति में तुरंत कंट्रोल में भी लाया जा सकता है।

 

Related image

 

Created On :   12 Jan 2018 4:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story