अच्छे दिन आए नहीं, मोदी सरकार के आखिरी दिन आने वाले हैं : कमलनाथ

Last days of Modi government are about to come : CM Kamal Nath
 अच्छे दिन आए नहीं, मोदी सरकार के आखिरी दिन आने वाले हैं : कमलनाथ
 अच्छे दिन आए नहीं, मोदी सरकार के आखिरी दिन आने वाले हैं : कमलनाथ

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। म.प्र. के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बालाघाट जिले के परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के चांगोटोला में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा नीत सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी 5 साल पहले अच्छे दिन की बात करते थे, आज उसे भूल गए हैं, लेकिन अब जनता कहती है कि अच्छे दिन तो आए नहीं मोदी जी आप की सरकार के आखिरी दिन आने वाले हैं।  

देश की सुरक्षा को लेकर किए चुभते सवाल
इस चुनावी सभा के दौरान उन्होंने सेना के शौर्य को अपना बताने को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा की भाजपा के नेता कहते है की मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है क्या पांच साल पहले देश सुरक्षित नही था। मोदी जब पैंट और पजामा पहनना नहीं जानते थे तब देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी ने एयर फोर्स और नेव्ही बना दी थी।

कमलनाथ ने कहा की देश में डिफेंस ट्रेनिंग एकेडमी, मिल्ट्री स्कूल, आड्रिनेंस फैक्ट्री जैसी देन भी उस समय की है। म.प्र. के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा की देश को फौज सशक्त बनाती है। जिसका श्रेय कुछ लोग लेने में लगे हैं। 

संसद पर आतंकी हमला के समय किसकी सरकार थी
मुख्यमंत्री नाथ ने कहा की ये आंतकवाद की बात करते है जबकि देश में सबसे ज्यादा आतंक भाजपा के राज में दी देखा है। जब संसद पर आतंकी हमला हुआ तब मै सदन के अंदर ही था, तब किस की सरकार थी। मोदी के राज में देश में सबसे ज्यादा आतंकी हमले हुए, जिसमें हमारी सेनाओं तक को निशाना बनाया गया। मुख्यमंत्री कमलनाथ की सभा में विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कांवरे, कांग्रेस प्रत्याशी मधू भगत, हिरासन उईके पार्टी जिलाध्यक्ष विश्वेश्वर भगत, विधायक संजय उईके सहित कांग्रेस की स्टार प्रचारक साध्वी साधना भारती भी विशेष रूप से उपस्थित थी।

Created On :   24 April 2019 1:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story