एक ही रात में हुई तीन हत्याएं,गोहलपुर में किया बेरहमी से कत्ल

Last night in Jabalpur there were three murders question on security of city
एक ही रात में हुई तीन हत्याएं,गोहलपुर में किया बेरहमी से कत्ल
एक ही रात में हुई तीन हत्याएं,गोहलपुर में किया बेरहमी से कत्ल

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। बीती रात जबलपुर शहर में लगातार एक के बाद एक तीन लोगों की हत्याएं हुई। इन हत्याओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था सवाल खड़े कर दिए हैं। नवरात्र को देखते हुए एसपी ने शहर में कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए थे। हत्या का पहला मामला ग्वारीघाट का है दूसरा गोहलपुर का, तीसरा घमापुर का है।

गोहलपुर में महानगर सेवा समिति के अध्यक्ष की हत्या
गोहलपुर के रद्दी चौकी में रहने वाले महानगर सेवा समिति के अध्यक्ष कालू पहलवान उर्फ आयाषु रहमान बड़ी बेरहमी से धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आधी रात 12 बजे करीब कालू पार्टी करके घर लौटा था। पार्टी से आने के बाद वह घर पर सो गया किंतु रात दो बजे के करीब एक युवक कालू से मिलने घर पहुंचा। कालू ने इस युवक से बातचीत कर रहा था इसी बीच उसने अपनी पत्नी को छत पर जाने को कहा व यह भी कहा कि जब तक ना बुलाऊ नीचे मत आना। एक घंटे तक जब कालू का बुलाबा नहीं आया तो मृतक की पत्नी हिना नीचे आई तो उसने अपने पति को मृत हालत में पाया। गोहलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि बीती रात आयाषु पर किसी ने धारदार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक के शरीर में कई निशान मिले हैं। जिस जगह आयाषु का शव मिला उसके आसपास खून फैला हुआ था। खून के छींटे दीवारों तक आ गए थे। पुलिस का कहना है की आयाषु की हत्या किसी करीबी ने ही की है। इसमें या तो परिवार वाले शामिल हैं या फिर मृतक का कोई करीबी दोस्त हो सकता है। जिसके लिए देर रात आयाषु ने दरवाजा खोला था। पुलिस को लूट की भी आशंका जाहिर की है। लेकिन क्या क्या सामान गायब हुआ इसकी जांच की रही है।

ग्वारीघाट में भी युवक की हत्या
इसी प्रकार ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जाता है कि मृतक अशोक बर्मन का कल रात अभिषेक व संदीप नामक युवक से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद जब अशोक घर लौट रहा था तभी उसकी किसी ने हत्या कर दी।

घमापुर में भी वारदात
पुलिस द्वारा बताया गया है कि घमापुर में भी बीती रात एक युवक के साथ हत्या की नियत से मारपीट की गइ थी जिसकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम ईश्वरदीन कनौजिया है।  मृतक को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ईश्वरदीन के साथ मारपीट किसने की इसकी जांच की जा रही है।

 

Created On :   10 Oct 2018 11:33 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story