इस मशहूर गायक से प्यार करती थीं लता मंगेशकर, गा चुकी हैं उनके लिए गाना !

Lata Mangeshkar loved this famous singer
इस मशहूर गायक से प्यार करती थीं लता मंगेशकर, गा चुकी हैं उनके लिए गाना !
ऐसी रही दीदी की प्रेम कहानी इस मशहूर गायक से प्यार करती थीं लता मंगेशकर, गा चुकी हैं उनके लिए गाना !

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लता मंगेशकर का नाम सुनते ही हम अक्सर 80 और 90 के दशक में पहुंच जाते हैं। उनकी सुरीली आवाज के दीवाने आज भी कम नहीं हैं। बूढ़े हों या नौजवान आज भी लता के गाने गुनगुनाते हुए नजर आ जातें हैं। उन्होंने अपने जीवन में बहुत कामयाबी और शोहरत हासिल की है। लेकिन इन सबके बावजूद लता मंगेशकर अपने निजी जीवन में आज बिलकुल अकेली हैं।

लता ने क्यों नहीं की शादी ?
ये सवाल आज भी सभी के कानों में गूंजता रहता है आखिर सुर की जादूगरनी कही जाने वाली लता ने आज तक शादी क्यों नहीं की? शादी ना करने की असली वजह आज तक सामने भले ही ना आई हो लेकिन उनके अफेयर की चर्चाएं खूब रही हैं।

लता मंगेशकर और मशहूर गायक भूपने हजारिका
लता मंगेशकर के अफेयर की बात जब भी आती है तो उनमे सबसे ऊपर गायक भूपेन हजारिका का नाम आता है। कहा जाता है की एक बार स्वर्गीय गायक भूपेन हजारिका की पत्नी प्रियंवदा पटेल ने यह खुलासा किया था कि लता मंगेशकर का मेरे पति के साथ अफेयर था। भूपेन हजारिका की पहली बरसी पर जब लता असम आई थी, तब एक असमी टीवी चैनल ने इंटरव्यू में लता मंगेशकर के भूपेन से संबंध होने का दावा किया गया था। यहां तक की प्रियंवदा ने हजारिका के साथ अपने रिश्तों की अलगाव की वजह भी लता को बताया है। जिनसे वह शादी के 13 साल बाद ही अलग हो गई थीं। उन्होंने ये तक कह दिया था की लता जब भी कोलकाता आती थीं तो वह हजारिका के साथ रुकती थीं।
 
1950 में लता मंगेशकर ने भूपेन हजारिका के लिए एक असमिया भाषा में गाना गाया था। भूपेन हजारिका के निधन के बाद लता मंगेशकर ने शोक जताते हुए कहा था, उनके जैसा इस दुनिया में कोई हो नहीं सकता। मुझे उनकी गायकी से प्यार है और उनके साथ रहना भी पसंद हैं क्योंकि वो एक जिंदादिल इंसान हैं। अब असल कहानी क्या है ये तो किसी को नहीं पता लेकिन एक समय था जब इनके अफेयर को लेकर काफी ख़बरें उड़ी थी।

Created On :   11 Sep 2017 11:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story