लता मंगेशकर की स्थिति में सुधार, परिवार के लोगों ने कहा- साथ देने के लिए धन्यवाद

Lata Mangeshkar Medical Condition Is Stable Now
लता मंगेशकर की स्थिति में सुधार, परिवार के लोगों ने कहा- साथ देने के लिए धन्यवाद
लता मंगेशकर की स्थिति में सुधार, परिवार के लोगों ने कहा- साथ देने के लिए धन्यवाद

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर को सांस लेने में तकलीफ होने के चलते सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब स्थिति में क्रमश: सुधार आ रहा है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि प्रिय मित्रों, हमें आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि आप सभी की दुआओं और शुभकामनाओं के साथ लता दीदी अब काफी ठीक हैं। हमारे साथ बने रहने के लिए आपका धन्यवाद। ईश्वर महान हैं।

उनके जल्दी से ठीक होने की दुआएं देश-विदेश में तमाम प्रशंसकों संग बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने भी मांगी जिनमें हेमा मालिनी और शबाना आजमी भी शामिल हैं।

बता दें लता मंगेशकर को ब्रीच कैंडी अस्पताल में रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात करीब 2 बजे भर्ती कराया गया। जल्द ही ऐसी खबरें आने लगीं कि उनकी हालत बेहद नाजुक है। उनकी टीम ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया। स्वर साम्राज्ञी ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। वर्ष 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया था। उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकार्ड कराए हैं।

28 सितंबर, 1929 को जन्मीं लता मंगेशकर को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा दादा साहब फाल्के पुरस्कार और फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार, ऑफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से भी सम्मानित किया गया है। उन्होंने साल 1948 से 1974 के बीच 25 हजार से अधिक गाने गाए। वर्ष 1974 में गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्डस ने उन्हें इतिहास में सबसे अधिक गाने गाकर रिकार्ड दर्ज करवाने वाले कलाकार के रूप में स्थान दिया।

Created On :   16 Nov 2019 4:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story