cannes film festival  में सम्मानित होंगी श्रीदेवी, बेटियों संग बोनी कपूर लेंगे अवॉर्ड

cannes film festival  में सम्मानित होंगी श्रीदेवी, बेटियों संग बोनी कपूर लेंगे अवॉर्ड
हाईलाइट
  • इस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री और नाटकी की दुनिया में श्रीदेवी के योगदान के लिए उन्हें खास सम्मान दिया जाएगा और साथ ही एक स्पेशल ट्रिब्यूट भी डेडिकेट किया जाएगा।
  • उन्हें फ्रेंच रिवेरा में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में 16 मई को टाइटन रीगनॉल्ड एफ. लुइस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
  • एक बार फिर श्रीदेवी को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा।
  • मर्णोपरांत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को नेशनल अवॉर्ड फ


डिजिटल डेस्क, मुंबई। हाल में मर्णोपरांत बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी को नेशनल अवॉर्ड फॉर बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान दिया गया। ये अवॉर्ड उन्हें साल 2017 में आई फिल्म मॉम के लिए दिया गया। इसी के अलावा उन्हें साल 2018 में 90वें ऑस्कर अवॉर्ड में स्पेशल ट्रिब्यूट दिया गया। अब एक बार फिर श्रीदेवी को मरणोपरांत सम्मानित किया जाएगा। उन्हें फ्रेंच रिवेरा में चल रहे कान फिल्म फेस्टिवल में  16 मई को टाइटन रीगनॉल्ड एफ. लुइस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस इवेंट में फिल्म इंडस्ट्री और नाटकी की दुनिया में श्रीदेवी के योगदान के लिए उन्हें खास सम्मान दिया जाएगा और साथ ही एक स्पेशल ट्रिब्यूट भी डेडिकेट किया जाएगा।

 

संबंधित इमेज

 

ये भी पढ़ें- श्रीदेवी को मिला नेशनल अवॉर्ड, भावुक बोनी कपूर बोले- दुर्भाग्यपूर्ण है कि मौत के बाद मिला सम्मान

 

डेक्कन क्रॉनिकल पर छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां श्रीदेवी के कुछ यादगार पलों को वीडियो के माध्यम से पेश किया जाएगा और साथ ही उनकी यादगार चीजों को पेश किया जाएगा। इस तरह से इस फेस्टिवल में श्रीदेवी को उनके काम के लिए सराहा जाएगा।

 

sridevi national award for mom के लिए इमेज परिणाम

 

श्रीदेवी के पति बोनी कपूर इस सम्मान को अपनी दोनों बेटी जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ लेने कान जाएंगे। इस बारे में जब बोनी कपूर से बात की गई तो उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि पूरा विश्व श्रीदेवी के काम को पहचान रहा है। हालांकि श्रीदेवी की कमी हमें बहुत महसूस हो रही है, लेकिन इस बात से खुशी है कि वो आज भी अपने काम के जरिए जिंदा हैं।"

 

sridevi national award for mom के लिए इमेज परिणाम

 

ये भी पढ़ें- देखिए, Cannes में ऐश्वर्या के अब तक के सारे लुक

हाल ही में जब श्रीदेवी को फिल्म "मॉम" के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था तब भी इस अवॉर्ड को बोनी कपूर अपनी बेटी जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ दिल्ली पहुंचे थे और तीनों ने ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों ये अवॉर्डज लिया था। 
 

Created On :   13 May 2018 3:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story