हंसने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप

हंसने के ये 5 फायदे नहीं जानते होंगे आप


डिजिटल डेस्क । आज के बिजी शेड्यूल और वर्कलोड के कारण हंसी कहीं गायब सी हो गई है, लेकिन हंसना हमारे लिए बहुत जरूरी है। हंसी हमें टेंशन फ्री लाइफ जीने में तो मदद करती है, साथ ही इसके कई और फायदे भी हैं। सेहत के लिए हंसना बहुत अच्छा माना जाता है और ये काफी बरसों से स्वास्थ्य से जुड़ा एक अहम हिस्सा है। आप हंसकर अपने मन मस्तिष्क और दिल को स्वस्थ बना सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है जो बिना पैसे खर्च किए ही मिल जाती है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही हंसी के फायदे बताने वाले हैं, जिसके बाद आप हंसने के लिए बहाना ढूंढने लगेंगे। 

हार्ट प्रॉब्लम से बचाता है

हमारी फिजिकल बॉडी को हेल्दी बनाने के लिए तो हम योग और व्यायाम कर लेते हैं। लेकिन हंसी हमें अंदर से मजबूत बनाती है। हंसने से हमारे शरीर से एंडोर्फिन नाम का रसायन निकलता है, जो हमारे दिल अच्छा है। वहीं हंसने से दिल का दौरा आने और कई तरह की हार्ट प्रॉब्लम्स होने के चांसेस भी काफी कम हो जाते हैं।

 

 

 

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

शरीर में ऑक्सीजन की कमी से कैंसर सेल्स और कई तरह के बैक्टीरिया जन्म ले लेते हैं। हंसने से हमारे शरीर में ऑक्सीजन की कमी पूरी हो जाती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है। 

 

 

 

बीमारियों से बचाने में फायदेमंद

यूं तो हंसना हमेशा ही अच्छा होता है, लेकिन सुबह के समय या रात में हास्य योग करने से डायबिटीद, पीठ दर्द और स्ट्रेस दूर होता है। 

 

 

पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है

हंसने से हमारे आसपास का माहौल भी खुशनुमा हो जाता है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है। इससे हमारी लाइफस्टाइल में भी कई पॉजिटिव चेंजेस आ जाते हैं। 

 

 

 

मोटापा कम होता है

शायद आपको पता न हो तो हम आपको बता दें कि रोज एक घंटा हंसने से 400 कैलोरी एनर्जी की खपत होती है, जिससे मोटापा कंट्रोल में रहता है। 

 

Created On :   12 March 2018 3:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story