जिस उम्र में बच्चे नहीं समझते अपना अच्छा-बुरा, उस उम्र में यह बच्चा कर रहा ग्रेजुएशन डिग्री

Laurent Simons Set To Become Youngest Person To Complete his graduation Degree
जिस उम्र में बच्चे नहीं समझते अपना अच्छा-बुरा, उस उम्र में यह बच्चा कर रहा ग्रेजुएशन डिग्री
जिस उम्र में बच्चे नहीं समझते अपना अच्छा-बुरा, उस उम्र में यह बच्चा कर रहा ग्रेजुएशन डिग्री

डिजिटल डेस्क। जिस उम्र में बच्चों को अच्छे बूरे की समझ तक नहीं होती है, उस उम्र में एक बच्चा ग्रेजुएशन की डिग्री कर रहा है। दरअसल, बेल्जियम में एक 9 साल का बच्चा बेहद कम उम्र में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल करने जा रहा है। 9 साल का प्रतिभाशाली बच्चा लॉरेंट सिमंस आगामी दिसंबर में सबसे कम उम्र में अपनी ग्रेजुएशन डिग्री हासिल कर लेगा।  लॉरेंट इस वक़्त एंधोवेन यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन कर रहा है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक लॉरेंट अगले माह मात्र नौ महीने में अपनी पढ़ाई पूरी कर लेंगे। लॉरेंट पढ़ने में शुरुआत से ही काफी तेज है। आइंस्टीन जैसे तेज दिमाग वाले लॉरेंट का आईक्यू स्तर 145 है। लॉरेंट को अभी से ही दुनिया की शीर्ष यूनिवर्सिटी अपने यहां आगे की पढ़ाई के लिए निमंत्रण भेज चुकी हैं।

लॉरेंट को उम्मीद है कि, वह एक दिन अंतरिक्ष यात्री या हार्ट सर्जन बनेंगे। लॉरेंटन इस काम को इसलिए चुनना चाहते है क्योंकि उनके दादा-दादी को हार्ट की समस्याएं हैं। लॉरेंट ने बताया कि वह आगे की पढ़ाई कैलिफोर्निया से करना चाहते हैं क्योंकि वहां का मौसम काफी सुहावना रहता है।

लॉरेंट के पिता एलेक्जेंडर सिमंस ने कहा कि यूके में ऑक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज जैसे प्रमुख संस्थान हैं और यह हमारे लिए बहुत सुविधाजनक होगा। इसी के साथ उन्होंने बताया कि लॉरेंट कृत्रिम अंगों और रोबोटिक्स में पीएचडी करना चाहते हैं।

लॉरेंट की प्रतिभा देख उनकी तुलना अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से होती है। इसके साथ ही वह चार भाषाओं को बोल सकता है। लॉरेंट ने चार साल की उम्र में स्कूल जाना शुरू किया और अपनी पांच साल की पढ़ाई को मात्र 12 महीने में पूरा कर लिया।

लॉरेंट के शिक्षक ने उनकी प्रतिभा का आंकलन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने इतने लंबे करियर में मिले सबसे बुद्धिमान छात्र की तुलना में यह तीन गुना अधिक होशियार है। उनकी इस अद्भभुत काबिलियत को पहली बार उसके दादा-दादी ने पहचाना था।

Created On :   18 Nov 2019 8:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story