रेसिपी- शाही ब्रेड टुकड़ा

रेसिपी- शाही ब्रेड टुकड़ा

शाही ब्रेड टुकड़ा

सामग्री

- ब्रेड (8 से 20 स्लाइज)
- तेल (तलने के लिए)
- आधा लीटर दूध (रबड़ी के लिए)
- शक्कर - 50 ग्राम
- इलाइची पाउडर
- ड्राइफ्रूट्स
- चिरौंजी दाना

विधि

- सबसे पहले ब्रेड के टुकड़ों को 2-2 भागों में काट लें। फिर गैस ऑन कर के कढ़ाई गर्म करें। कढ़ाई में तलने के लिए तेल डालें (लगभग 2 कप तेल) और तेल को धीमी आंच पर गर्म करें। जब तक तेल गर्म होता है तब तक रबड़ी के लिए दूध में शक्कर और इलाइची पाउडर डालकर उसे गर्म कर लें। दूध गर्म करने के लिए गैस की आंच धीमी ही रखें। दूध को तब तक पकाना है जब तक वो कम होकर गाढ़ा नहीं हो जाता।

- फिर गर्म तेल में ब्रेड के टुकड़े तलें। ब्रेड को सुनहरा होने तक तलें। याद रखें ब्रेड को तलते वक्त उन्हें कढ़ाई में हिलाते रहें। ब्रेड के टुकड़े अच्छे से तलने के बाद उन्हें एक प्लेट में निकाल लें।

- दूध की रबड़ी तैयार होने के बाद उसे प्लेट पर अच्छी तरह से फैला दें।

- फिर रबड़ी के ऊपर तले हुए ब्रेड के टुकड़े रख दें।

- इसके बाद ब्रेड के टुकड़ों पर भी रबड़ी स्प्रेड कर दें।

- उसके बाद ब्रेड और रबड़ी को ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें। जैसे कटे हुए बादाम, किशमिश, चिरोैंजी दाना और फिर सर्व करें।


                                                                                                                                                                                         जसप्रीत कौर, सतना

Created On :   29 May 2018 7:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story