जानें क्या है जन्म का पाया, कैसे जानें किस पाये में हुआ है बच्चे का जन्म

Learn what is found in birth, how to know who has been born, child birth
जानें क्या है जन्म का पाया, कैसे जानें किस पाये में हुआ है बच्चे का जन्म
जानें क्या है जन्म का पाया, कैसे जानें किस पाये में हुआ है बच्चे का जन्म

डिजिटल डेस्क, भोपाल। किसी परिवार में यदि बच्चे का जन्म होता है तो परिवार में खुशी का माहौल होता है। बच्चे के जन्म के साथ ही बच्चे का स्वास्थ्य जानने के बाद  सबसे पहले सभी का यही प्रश्न होता है कि बच्चे का जन्म किस पाये में हुआ है। शास्त्रों में मुख्य रूप से चार पायों का वर्णन किया गया है... कुंडली के बारह स्थानों को चार पायों में बाँटा गया है और इन्हें चार धातुओं-सोना, चाँदी, ताँबा और लोहे का नाम दिया गया है।

जन्म के समय चंद्रमा कुंडली में जिस स्थान पर होता है उसके अनुसार पाया जाना जाता है।
 


सोने का पाया : बच्चे के जन्म के समय कुंडली में चंद्रमा पहले, छठवें या ग्यारहवें स्थान में हो तो माना जाता है कि बच्चे का जन्म सोने के पाये में हुआ है। श्रेष्ठता क्रम में यह तीसरे नंबर पर आता है।

चाँदी का पाया : बच्चे के जन्म के समय यदि चंद्रमा दूसरे, पाँचवे या नवम भाव स्थान में होता है तो माना जाता है कि बच्चे का जन्म चाँदी के पाये में हुआ है। श्रेष्ठता क्रम में यह सर्वोत्तम माना जाता है।

ताँबे का पाया : बच्चे के जन्म के समय यदि चंद्रमा कुंडली के तीसरे, सातवें या दसवें स्थान में होता है तो माना जाता है कि बच्चे का जन्म ताँबे के पाये में हुआ है। श्रेष्ठता क्रम में यह दूसरे क्रम पर है।

लोहे का पाया : बच्चे के जन्म के समय यदि चंद्रमा कुंडली के चौथे, आठवें या बारहवें स्थान पर हो तो माना जाता है कि बच्चे का जन्म लोहे के पाये में हुआ है। यह पाया शुभ नहीं माना जाता। 
 


किस पाये का क्या है महत्व

चांदी के पाये में यदि बच्चे का जन्म हुआ है तो बच्चा परिवार में सुख समृद्धि लेकर आता है। बच्चा सुखों में पलता है। परिवार के मान सम्मान में वृद्धि होती है। माता पिता की तरक्की होती है।

बच्चा सोने के पाये में पैदा हुआ है तो ज्यादा शुभ नहीं है ऐसा बच्चा रोगी होता है और बचपन में ही इस बच्चे की दवाइयां शुरू हो जाती हैं। परिवार की सुख-शान्ति भंग हो जाती है। पिता को शत्रुओं का सामना करना पड़ता है और धन हानि भी हो सकती है।

ताम्बे के पाये में जन्मे बच्चे के पिता के व्यापार में वृद्धि और सुख-समृद्धि होती है।

लोहे के पाये में पैदा हुआ बच्चा परिवार के लिए भारी होता है। बच्चा रोगी रहता है। पिता के लिए बच्चा विशेषरूप से भारी होता है। परिवार में कोई शोकप्रद घटना होती है। लोहे के पाये में बच्चे का जन्म हो तो शास्त्रानुसार ग्रह शांति अवश्य करवानी चाहिए। 

Created On :   15 April 2018 10:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story