Lenovo 5G लैपटॉप से उठा पर्दा, Z6 Pro 5G स्मार्टफोन भी सामने आया

Lenovo introduced 5G laptop and Z6 Pro 5G smartphone in MWC Event
Lenovo 5G लैपटॉप से उठा पर्दा, Z6 Pro 5G स्मार्टफोन भी सामने आया
Lenovo 5G लैपटॉप से उठा पर्दा, Z6 Pro 5G स्मार्टफोन भी सामने आया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शंघाई में चल रहे मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) में चीनी कंपनी Lenovo ने बुधवार को अपने 5G लैपटॉप से पर्दा उठा दिया है। कंपनी के अनुसार यह दुनिया का पहला 5G लैपटॉप है। बता दें कि MWC  की थीम इस साल 5G रखी गई है। इस इवेंट में कंपनी ने Lenovo Z6 Pro 5G एक्सप्लोरर एडिशन स्मार्टफोन की घोषणा भी कर दी है। यह स्मार्टफोन पहले ही लॉन्च हो चुके Lenovo Z6 Pro का 5G वेरिएंट है।  

Lenovo 5G Laptop
Lenovo 5G लैपटॉप में स्नैपड्रैगन 8cx प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 2.75GHz पर क्लॉक किया गया है। 5G नेटवर्क के सपोर्ट के लिए Snapdragon X55 मॉडम भी है। यह लैपटॉप 14 इंच के डिस्प्ले से लैस है। फिलहाल लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस की जानकारी अभी कंपनी ने नहीं दी है। Lenovo के वाइस प्रेसिडेंट चांग चैंग ने Weibo पर दावा किया है कि कंपनी द्वारा पेश किया गया नया मॉडल दुनिया का पहला 5G लैपटॉप है।

Created On :   27 Jun 2019 11:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story