Lenovo K5 Pro और Lenovo K5s लॉन्च, जानें खासियत

Lenovo K5 Pro and Lenovo K5s Launch, learn speciality and Price
Lenovo K5 Pro और Lenovo K5s लॉन्च, जानें खासियत
Lenovo K5 Pro और Lenovo K5s लॉन्च, जानें खासियत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शानदार फीचर्स और बेहतर क्वालिटी के साथ चीनी कंपनी Lenovo ने अपने दो नए स्मार्टफोन को एक साथ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने चीन में आयोजित एक इवेंट के दौरान Lenovo K5 Pro और K5s को लॉन्च किया है। इसके अलावा इस इवेंट में कंपनी ने Lenovo वॉच S और वॉच C स्मार्टवॉच से भी पर्दा उठा दिया। इनमें लेनोवो वॉच S एक हाइब्रिड स्मार्टवॉच है, जबकि लेनोवो वॉच C को बच्चों के लिए बनाया गया है। बता दें कंपनी ने Lenovo S5 Pro को भी लॉन्च किया है। 

कीमत 
बात करें कीमत की तो Lenovo K5s की कीमत 798 चीनी युआन (करीब 8,400 रुपए) है। इसे 23 अक्टूबर से चीन में सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 

वहीं Lenovo K5 Pro 4 GB  रैम और 64 GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 10,500 रुपए रखी गई है। इसके 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 11,600 रुपए और 6 GB रैम और 128 GB स्टोरेज की कीमत 13,700 रुपए रखी गई है। 

Lenovo S5 Pro के 6 GB रैम और 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,298 चीनी युआन (करीब 13,700 रुपए) है। वहीं 128 GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत की घोषणा फिलहाल नहीं की गई है। इस फोन की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

 

Created On :   20 Oct 2018 5:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story