चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से निकला तेंदुए का बच्चा, थाइलैंड से हो रही थी तस्करी

leopard cub seized from the baggage of a passenger at Chennai airport
चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से निकला तेंदुए का बच्चा, थाइलैंड से हो रही थी तस्करी
चेन्नई एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से निकला तेंदुए का बच्चा, थाइलैंड से हो रही थी तस्करी
हाईलाइट
  • चेन्नई के अन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से तेंदुए का बच्चा बरामद हुआ।
  • तेंदुए के बच्चे को थाइलैंड से तस्करी कर लाया जा रहा था।
  • यात्री एक महीने के तेंदुए के बच्चे को सुटकेस में भरकर ले जा रहा था।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। चेन्नई के अन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री के पास से तेंदुए का बच्चा बरामद हुआ है। यात्री एक महीने के तेंदुए के बच्चे को सुटकेस में भरकर ले जा रहा था। जानवर की तस्करी का इनपुट मिलते ही एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने यात्री को पकड़कर तमिलनाडु फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के सुपूर्द कर दिया है। गिरफ्तार यात्री का नाम काजा मोइदीन है।

तेंदुए के बच्चे को थाइलैंड से लाया जा रहा था। एयर इंटेलिजेंस यूनिट को इनपुट मिले थे कि थाइलैंड से प्रतिबंधित जानवरों की तस्करी की जा रही है। इस इनपुट के आधार पर इंटेलिजेंस अधिकारियों ने सघन जांच शुरू की। यात्रियों पर नजर रखने के दौरान जब काजा मोइदीन को अधिकारियों ने रोका तो उसके सुटकेस से आवाज आने लगी। इसके बाद अधिकारियों ने जब काजा का सुटकेस खोलकर देखा तो उसमें से एक महीने का तेंदुए का बच्चा निकला।

 

 
गिरफ्तार यात्री ने तेंदुए के बच्चे को प्लास्टिक के एक कंबल से लपेट रखा था। अधिकारियों ने तुरंत इसकी जानकारी वाइल्ड लाइफ क्राइम ब्यूरो को दी। ब्यूरो की टीम ने तेंदुए के बच्चे के मादा होने और उसकी उम्र एक महीना बतायी। इसके बाद  बच्चे को अरिंगर अन्ना जूलॉजिकल पार्क से आए डॉक्टर को सौंप दिया गया।

 

 

 

Created On :   2 Feb 2019 3:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story