अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

Leopard death due to unknown vehicle collision in amravati
 अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत
 अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत

डिजिटल डेस्क,अमरावती।  अमरावती शहर से चंद दूरी पर आनेवाले पोहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर में एक तेंदुए की मौत हो गई। घटना सोमवार की देर रात की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग और पुलिस विभाग ने घटनास्थल पहुंचकर तेंदुए का पंचनामा कर पोस्टमार्टम किया। इसके बाद वन अधिकारियों की मौजूदगी में मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया।

भोजन व पानी की तलाश में भटक आते हैं वन्यजीव
यहां बता दें कि लगातार बढ़ रही धूप के चलते वन्यजीव प्राणी पानी की तलाश में गांव व शहर की ओर रुख कर रहे हैं। अक्सर रात के समय ही यह वन्यजीव प्राणी पानी की तलाश में भटकते है। सोमवार की रात अमरावती से पोहरा मार्ग पर तीन वर्षीय मादा तेंदुआ सड़क पार कर रही थी, इसी बीच अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी।  टक्कर में तेंदुआ  12 से 15 फीट दूर रास्ते के समीप फेंक दी गयी। उसी समय अज्ञात वाहन का पहिया तेंदुए के ऊपर से गुजर गया। जिसमें घटनास्थल पर ही तेंदुए की मौत हो गयी। पोहरा गांव के लोगों को जब रास्ते में मृत तेंदुआ दिखाई दिया तो लोगों ने तुरंत वन विभाग के राउंड ऑफिसर विनोद कोहले को जानकारी दी।

जानकारी मिलते ही विनोद कोहले अपने दल के साथ घटनास्थल पहुंचे उस समय फ्रेजरपुरा पुलिस थाने का पेट्रोलिंग दस्ता भी घटनास्थल पहुंचा। रात 3 बजे के करीब घटनास्थल का पंचनामा कर सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया और वडाली वन परिक्षेत्र में ले जाकर उपवनसंरक्षक हेमंत मीणा व अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में मृत तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया। उल्लेखनीय है गत माह भी अमरावती रोड पर एक एक्सीडेंट में एक तेंदुए की मौत हो गई थी। वनविभाग द्वारा फारेस्ट रेंज में हालांकि जलकुंड बनाए गए हैं बावजूद इसके वन्यजीव भोजन और पानी की तलाश में शहर व गांव की ओर रुख कर लेते हैं और हादसे का शिकार हो जाते हैं। 

Created On :   8 May 2018 10:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story