बाघ से लड़ते-लड़ते तेंदुए ने तोड़ा दम, टूरिस्टों को दिखा शव

leopard died after fight from tiger in chandrapur maharashtra
बाघ से लड़ते-लड़ते तेंदुए ने तोड़ा दम, टूरिस्टों को दिखा शव
बाघ से लड़ते-लड़ते तेंदुए ने तोड़ा दम, टूरिस्टों को दिखा शव

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर। बाघ, तेंदुए और वन्यजीवों के लिए विख्यात ताड़ोबा फारेस्ट रेंज में एक तेंदुए का शव पाया गया है। ताड़ोबा कोर क्षेत्र के तेलिया तालाब के पास  बाघ के साथ हुई लड़ाई में तेंदुए की मृत्यु होने का अंदेशा व्यक्त किया जा रहा है। घटना उस समय सामने आई जब सुबह के समय  ताड़ोबा सफारी पर गए टूरिस्ट्स  को तेंदुए का शव दिखाई दिया।   टूरिस्ट्स  ने तुरंत घटना की जानकारी ताड़ोबा प्रबंधन को दी गई। जिसके बाद  प्रबंधन ने मौके पर जाकर तेंदुए का शव कब्जे में लिया। पंचनामे के बाद शव का पोस्टमार्टम करके उसका अंतिम संस्कार किया गया।

पाए गए चोट के निशान
ताड़ोबा के क्षेत्र संचालक मुकुल त्रिवेदी ने बताया कि घटनास्थल का जायजा लेने तथा तेंदुए के शरीर पर पाए गए निशान के आधार पर बाघ व तेंदुए के बीच लड़ाई होने का प्राथमिक अनुमान है। तेंदुए के मस्तिष्क व पीठ पर दांतों के निशान मिले हैं। घटनास्थल पर भी संघर्ष के अनेक निशान पाए गए हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि तेंदुआ अचानक बाघ के अधिवास क्षेत्र में चला गया होगा अथवा शिकार को ढूंढते-ढूंढते वहां पहुंच गया, जहां पहले ही बाघ का अधिवास था। अपने अधिवास में पराए जानवर को देख बाघ ने तेंदुए पर हमला कर दिया। बाघ से संघर्ष करते तेंदुआ मारा गया।

बढ़ रहा है वन्यजीवों के बीच संघर्ष
बता दें कि ताड़ोबा में बाघों समेत अन्य वन्यजीवों की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है जबकि उनका अधिवास क्षेत्र निरंतर घटता जा रहा है।  जंगल परिसर के आसपास गांव का क्षेत्र बढ़ता जा रहा है। पक्के रास्ते और रिसोर्ट के साथ-साथ छोटे-छोटे प्रतिष्ठान भी क्षेत्र में बनने लगे हैं जिससे कई बार भटकते-भटकते वन्यजीव इधर से उधर आ जाते है यही कारण है कि वन्यजीवों में भी संघर्ष बढ़ा है। शवविच्छेदन के बाद तेंदुए का अंतिम संस्कार किया गया। उल्लेखनीय है यह  घटना चर्चा का विषय रही लोग बाघ व तेंदुए के बीच लड़ाई का वीडियो ढूंढने का प्रयास करते दिखाई दिए। 

Created On :   21 March 2018 5:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story