कुएं में गिरकर तेंदुए की मौत

Leopard died due to faaling in the well of Mahadev Temple complex
कुएं में गिरकर तेंदुए की मौत
कुएं में गिरकर तेंदुए की मौत

डिजिटल डेस्क, कलंब(यवतमाल)। तहसील के नरसापुर परिसर में स्थित महादेव मंदिर परिसर के कुएं में गिरकर तेंदुए की मौत हो गई। घटना शनिवार को उजागर हुई। तेंदुए को सुरक्षित, जिंदा कुएं से बाहर निकालने में वनविभाग नाकाम रहा। जानकारी के अनुसार तहसील में गर्मी के साथ भीषण जलसंकट की स्थिति बनी हुई है। वन्यजीव भी पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। तेंदुए की कुएं में गिरकर मौत होने से वनविभाग की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न लग रहा है।  वनविभाग द्वारा वन्यजीवों के लिए जलापूर्ति हेतु कोई प्रयास नहीं किए जााने की बात सामने आ रही है।

चरवाहे को कुएं में दिखा तेंदुआ
परिसर के चापर्डा, नरसापुर, बोटी, दुर्ग, नांझा जोडमोहा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत आता है। शनिवार तड़के नरसापुर के जंगल में स्थित महादेव मंदिर के पास कुएं में चरवाहे को तेंदुआ नजर आया। घटना की जानकारी कलंब पुलिस थाना व जोडमोहा वनविभाग के अधिकारियों को दी गई। कुएं में गिरे तेंदुए को देखने के लिए भीड़ उमड़ी थी। तब  तक तेंदुआ जीवित था। उसे जाल में पकड़कर कुएं से निकालने के प्रयास हुए। जिसमें तेंदुआ फिर कुंए में जा गिरा। जिससे उसकी मौत होने की बात बताई जा रही है। घटनास्थल पर कलंब के थानेदार बी.जी. कराले, जमादार निसार खान व वनविभाग के 2 कर्मचारी उपस्थित थे।  समय रहते तेंदुए को निकालने के प्रयास होते तो उसकी जान बच सकती थी। लेकिन जोडमोहा विभाग के वनकर्मचारियों की लापरवाही से ही तेंदुए को जान गंवानी पड़ी ऐसी चर्चा की।

पांच घंटे की मशक्कत के बाद भी बचा नहीं पाए
 सुबह गिरे तेंदुए को दोपहर तक कुएं से बाहर निकाला गया। जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटनास्थल पर जोडमोहा वनविभाग के अधिकारी वानखडे, बी.पी.राठोड,गोपाल समेत कई कर्मचारी अधिकारी उपस्थित थे।  9 माह के इस तेंदुए का अंतिम संस्कार होना बाकी था। वनविभाग द्वारा वन्यजीवों के लिए पानी और भोजन की व्यवस्था करने की मांग जंगल से सटे गांव के लोग कर रहे हैं।

Created On :   12 May 2018 12:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story