भंडारा के एक गांव में घुसा तेंदुआ, घर में छिपकर बैठा, देखिए वीडियो

भंडारा के एक गांव में घुसा तेंदुआ, घर में छिपकर बैठा, देखिए वीडियो

डिजिटल डेस्क, भंडारा। जिले के लाखांदुर तहसील के रंजानी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब रविवार की सुबह एक घर में तेंदुआ गुस गया। हड़बड़ाएं गांववालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। जिसके बाद वन विभाग मौके पर पहुंचा और तेंदुए को पकड़ने के लिए रेस्क्यू शुरु कर दिया। इसके पहले सुबह 6 बजे तेंदुए ने गजानन निम्बेकर नामक शख्स पर हमला किया था। जिससे नाली में गिरकर गायल हो गया। इसके बाद तेंदुए ने पास ही रहवासी केवाडराम के तबेले में बंधे पशुओं को निशाना बनाया। तेंदुआ उसके घर में घुसकर बैठ गया था। इसका वीडियो भी वायरल हुआ है।

मोबाइल से बनाया वीडियो 

वीडियो में आप देख सकते हैं, कि तेदुआ एक घर के कमरे में सकरी सी जगह पर बैठा हुआ है। वहां घर की छत से कुछ लोग मोबाईल से उसका वीडियो बना लेते हैं। बहरहाल विभाग की टीम तेंदुए के रेस्क्यू में जुटी है। जिसके बाद उसे पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा। 

Created On :   31 March 2019 9:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story