Google के 20 साल पूरे, जानिए कैसे दो लोगों के बनाए सर्च इंजन ने दुनिया में जमाई पैठ

lets know the journey of Google and how it has become the most important part of our life
Google के 20 साल पूरे, जानिए कैसे दो लोगों के बनाए सर्च इंजन ने दुनिया में जमाई पैठ
Google के 20 साल पूरे, जानिए कैसे दो लोगों के बनाए सर्च इंजन ने दुनिया में जमाई पैठ
हाईलाइट
  • गूगल इंटरनेट की दुनिया में एक ऐसा शब्द है जिससे शायद ही कोई इंसान अंजान होगा।
  • करीब 20 साल पहले शुरू किया गया यह सर्च इंजन आज हर आदमी की जरूरत बन गया है।
  • गूगल की शुरुआत आज के दिन यानि 4 सितंबर को ही की गई थी।

डिजिटल डेस्क, कैलिफॉर्निया। गूगल इंटरनेट की दुनिया में एक ऐसा शब्द है जिससे शायद ही कोई इंसान अंजान होगा। करीब 20 साल पहले शुरू किया गया यह सर्च इंजन आज हर आदमी की जरूरत बन गया है। लेकिन क्या आपको पता है कि दुनिया का सबसे बड़े इस सर्च इंजन की शुरुआत आज ही के दिन यानि 4 सितंबर को ही की गई थी। साल 1998 में शुरु हए इस सर्च इंजन ने इन 20 सालों में दुनिया भर में अपनी धाक जमाने के साथ-साथ खुद में बहुत सारे ट्रांसफॉर्मेशन किए। आइए जानते हैं गुगल की कहानी और यह क्यों जरूरी है।

 

Google हमारे जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा क्यों बन गया है?
Google के पास हर तरह की जानकारी मौजूद है, जरूरत है तो बस लोगों के एक क्लिक की। यह जानकारी हाइपर लिंक के रूप में उपलब्ध है। Google कभी भी अपने यूजर्स को निराश नहीं करता क्योंकि शायद ही कभी होता है कि Google के पास जवाब नहीं होता। अरबों यूजर्स बस इसी सोच के साथ Google को इस्तेमाल करते हैं। Google इनफॉर्मेशन का हमारा व्यक्तिगत स्रोत बन गया है। गूगल पर ही हम रेडियो, टीवी, लाइब्रेरी, म्यूजिक, मैप, टेलीफोन और ऐसी सभी चीज पा सकते हैं जो हमारे लिए जरूरी है। इसके साथ ही गूगल किसी भी जानकारी को ढ़ुढ़ने में समय भी बचाता है। यही वजह है कि आज के समय में घर हो या ऑफिस, हर जगह गूगल अपनी पैठ जमा चुका है। 

Created On :   4 Sep 2018 3:08 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story