बचपन से थे फिदा, शादी के बंधन में बंधे सदी के सबसे बड़े फुटबाॅलर 'मेसी'

Lionel Messi set to marry partner Antonella Roccuzzo
बचपन से थे फिदा, शादी के बंधन में बंधे सदी के सबसे बड़े फुटबाॅलर 'मेसी'
बचपन से थे फिदा, शादी के बंधन में बंधे सदी के सबसे बड़े फुटबाॅलर 'मेसी'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपने बचपन की गर्लफ्रेंड एंटोनिला से लंबी लिव-इन रिलेशनशिप के बाद शादी के बंधन में बंध गए। मेसी और एटोनिला 2010 से लिव इन में रह रहे थे। दोनों के पहले से ही दो बेटे भी हैं। उन्होंने अर्जेंटीना में देश-विदेश के हजारों मेहमानों की मौजूदगी में एंटोनिला रोकुजो को शादी अंगूठी पहनाई। मेसी सदी के सबसे बड़े फुटबॉलर और खेल जगत का जाना मन नाम हैं ।

लियोनेल मेसी की शादी में विश्व प्रसिद्ध गायिका शकीरा व उनके पति गेरार्ड पिके,अर्जेंटीनी टीम व बार्सिलोना क्लब टीम के खिलाड़ी, रोनाल्डिन्हो, डेको, सेसे फेब्रिगास, दानी आल्वेस व जावी हेर्नांडेज जैसे बड़े सितारे मौजूद रहे। करीब 100 मीडियाकर्मियों ने मेसी की शादी को कवर किया।

एंटोनिला रोकुजो
मेसी की जीवनसंगिनी एंटोनिला रोकुजो भी रोसारियो की ही रहने वाली हैं। बचपन में मेसी ने अपने टीम साथी की इस चचेरी बहन को देखा और उस पर फिदा हो गए। मेसी ने रोकुजो को बचपन में जमकर लव-लेटर लिखे, लेकिन कोई भाव नहीं मिला। मेसी के अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में पहुंचने पर दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ। रोकुजो ने हाल ही में डिजाइनर जूतों की एक रेंज लांच की है, जिसकी फंडिंग मेसी ने की थी।

lionel-messi
पहले से ही दो बेटे
रोकुजो वर्ष 2010 में मेसी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए बार्सिलोना आई थी। 8 साल से एकसाथ रहने के दौरान मेसी और रोकुजो का रिश्ता पूरी तरह एक पति-पत्नी जैसा ही है। दोनों के दो प्यारे बेटे भी हैं। उनका बड़ा बेटा थिएगो 4 साल का है, जबकि छोटा बेटा मेतियो अभी एक साल का है।

 

Created On :   1 July 2017 4:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story