खेल-खेल में पता ही नहीं चला झूले की रस्सी कब बन गई फंदा, मासूम की मौत

Little brothers swing rope became a hang for elder, death
खेल-खेल में पता ही नहीं चला झूले की रस्सी कब बन गई फंदा, मासूम की मौत
खेल-खेल में पता ही नहीं चला झूले की रस्सी कब बन गई फंदा, मासूम की मौत

डिजिटल डेस्क, नागपुर। घर में छोटे भाई को झुलाने के लिए डाली गई झूले की रस्सी बड़े भाई के लिए फांसी का फंदा बन गई। झूले में बैठकर गोल- गोल घूमते समय रस्सी से गला कस जाने पर 9 वर्षीय मोहित नरेंद्र ढोरे की जान चली गई। काम से लौटने के बाद मां ने झूले से बेटे का गला कसा देखा तो रोने लगी। रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी जमा हो गए। उसे झूले से उतारकर मेयो अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना पारडी थानांतर्गत पारडी बारादारी कापसी खुर्द इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि मोहित के माता- पिता मजदूरी करते हैं। घटना के समय घर में मोहित और उसका छोटा भाई दोनो थे। छोटे भाई को पलंग पर सुलाने के बाद मोहित खुद झूले पर बैठकर झूलने लगा। गोल- गोल घूमने के चक्कर में उसका गला कस गया। पुलिस का मानना है कि गला कसने पर वह उल्टा नहीं घूम सका, जिससे फांसी लग गई। मोहित पढाई में होशियार था। वह पांचवीं कक्षा का छात्र था। माता- पिता के काम पर से लौटने तक वह घर का सारा कामकाज कर रखता था। कभी- कभी भोजन भी पकाकर रखता था। अपने छोटे भाई को मां की कमी महसूस नहीं होने देता था।

दिल को झकझोर देने वाली यह घटना पारडी थाना क्षेत्र में हुई

पुलिस सूत्रों के अनुसार कापसी खुर्द के पास ढोरे परिवार रहता है। नरेंद्र ढोरे खेत मजदूर है। मोहित उसका बडा बेटा था। छोटे बेटे की तबीयत खराब चल रही है। पति -पत्नी काम पर सुबह चले जाते थे। शनिवार को मोहित के माता पिता सुबह ही खेत पर मजदूरी करने चले गए थे। घर पर मोहित और उसका छोटा भाई था। शनिवार दोपहर भोजन करने के बाद उसने अपने भाई को झूले में बैठाकर झुलाया। उसका छोटा भाई सो गया, तो पलंग पर लिटा दिया। उसके बाद घर में बल्ली से बंधी झूले की रस्सी पर बैठकर गोल- गोल घूमने लगा। तभी उसका गला अचानक कस गया। वह शायद उल्टा नहीं घूम पाया, जिससे उसके गले में फांसी लग गई। सकी मां काम पर से करीब 6 बजे घर लौटी। मोहित के गले में झूलेे की रस्सी और दुपट्टा फंसा देकर वह जोर- जोर से रोने लगी। तब पडोसी जमा हो गए। उसे मेयो अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पारडी थाने की पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया है।

Created On :   22 Sep 2019 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story