लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 13वीं लिस्ट

Lok sabha election bjp releases list of 4 candidate in gujarat
लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 13वीं लिस्ट
लोकसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 13वीं लिस्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। यह पार्टी की 13वीं लिस्ट है। सूची में गुजरात के चार संसदीय सीटों के प्रत्याशियों के नाम हैं। इसके अलावा एक विधानसभा सीट पर होने उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशी घोषित किया है।

लिस्ट में पाटन से भरत सिंह धाबी ठाकुर, जूनागढ़ से राजेशभाई चूड़ासामा, आनंद से मितेशभाई पटेल और छोटा उदयपुर से गीताबेन राठवा का नाम हैं। वहीं तलाल सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए जसभाई को टिकट दिया है। गुजरात के सभी लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होंगे। इस बार लोकसभा का चुनाव सात चरणों में हो रहा है। पहले चरण में मतदान 11 अप्रैल को होगा, वहीं सातवें और आखिरी चरण में मतदान 19 मई को होगा। मतों की गिनती 23 मई को होगी।

Created On :   31 March 2019 9:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story