मप्र : कांग्रेस की तीन दिवसीय बैठक, कई अहम सीटों पर होगा फैसला

Lok sabha election congress decide candidate meeting in delhi
मप्र : कांग्रेस की तीन दिवसीय बैठक, कई अहम सीटों पर होगा फैसला
मप्र : कांग्रेस की तीन दिवसीय बैठक, कई अहम सीटों पर होगा फैसला

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी चयन को लेकर बुधवार से तीन दिन तक दिल्ली में महत्वपूर्ण बैठक करने जा रही है। बैठकों में सभी क्षेत्रों के प्रत्याशी के नाम तय होने की उम्मीद है, लेकिन बड़े शहरों के प्रत्याशी की घोषणा सबसे अंत में होने की संभावना है। 

बुधवार को कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। जिसके लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ दोपहर बाद दिल्ली पहुंचेंगे। गुरुवार को केंद्रीय समिति की बैठक होगी। स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रदेश की सभी 29 सीटों पर चर्चा कर नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। उसके बाद केंद्रीय चुनाव समिति में उन नामों को लाया जाएगा। कांग्रेस की बैठकों में सबसे पहले उन सीटों पर घोषणा होगी, जिन पर 29 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। इनमें सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा की सीटें शामिल है। 

संभावित उम्मीदवार

- गुना-शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया
- रतलाम-झाबुआ से कांतिलाल भूरिया
- छिंदवाड़ा से नकुल नाथ
- सागर से प्रभु सिंह
- होशंगाबाद से शैलेंद्र दीवान, रामेश्वर नीखरा, सुरेश पचौरी
- जबलपुर से विश्वमोहन दास, अन्नु जगत सिंह, प्रेम दुबे
- देवास से प्रहलाद टिपानिया
- खरगोन से प्रवीणा बालाराम बच्चन
- खंडवा से अरुण यादव
- सतना से राजेंद्र कुमार सिंह
- सीधी से अजय सिंह
- रीवा से सिद्धार्थ तिवारी, पुष्पराज सिंह
- धार से गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी
- मंदसौर से मीनाक्षी नटराजन
- शहडोल से प्रमिला सिंह, नरेंद्र मरावी
- राजगढ़ से दिग्विजय सिंह
- बालाघाट से मधु भगत, विशाल बिसेन, पवन कावरे, साधना भारती
- मंडला से गुलाब सिंह उइके, भूपेंद्र वरकड़े
- मुरैना से रामनिवास रावत, बलवीर दंडोतिया, रविंद्र सिंह तोमर
- ग्वालियर से सुनील शर्मा, अशोक सिंह,केदार कंसाना
- भिंड से महेंद्र बौद्ध, कमलापत आर्य, महेंद्र जाटव, अनिता अहिरवार
- खजुराहो से रामकृष्ण कुसमरिया, दिव्या रानी सिंह, कविता सिंह
- दमोह से सुरेंद्र सिंह लोधी, प्रताप सिंह लोधी, शालिनी सिंह
- टीकमगढ़ से आनंद अहिरवार, सुरेंद्र चौधरी, किरण अहिरवार, शशि कर्णावत, संजय कसगर, योगेंद्र योगी
- विदिशा से शैलेंद्र पटेल, राजकुमार पटेल, निशंक जैन
- भोपाल से दिग्विजय सिंह
- इंदौर से पंकज संघवी, रेणुका पटवारी, पूनम माथुर, स्वपनिल कोठारी
- उज्जैन से नितीश सिलावट, सीमा परमार, बाबूलाल मालवीय
- बैतूल से पुष्मा पेंद्राम, डॉ. नीलू पेंद्राम, रामू टेकाम, अजय शाह

Created On :   20 March 2019 4:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story