बंगाल में बरसे मोदी, रैली में भगदड़ की आशंका से 14 मिनट ही दिया भाषण

Lok Sabha Elections 2019, PM Modis rally in West Bengal, PM Modi Live updates
बंगाल में बरसे मोदी, रैली में भगदड़ की आशंका से 14 मिनट ही दिया भाषण
बंगाल में बरसे मोदी, रैली में भगदड़ की आशंका से 14 मिनट ही दिया भाषण
हाईलाइट
  • पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी पर बरसे मोदी
  • ठाकुर नगर से फूंका चुनावी बिगुल
  • रैली में भगदड़ की आशंका से 14 मिनट ही दिया भाषण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। ठाकुर नगर में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, मैं ठाकुर नगर की जनता को धन्यावाद देता हूं। ये नगर क्रांतिवीरों का नगर है यहां की मिट्टी को मैं नमन करता हूं। ठाकुर नगर वो नगर जो समाजिक आंदोलन का गवाह रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे प्रति बंगाल की जनता के प्यार से डरकर लोकतंत्र के बचाव का नाटक करने वाले लोग निर्दोष लोगों की हत्या करने पर तुले हुए हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री की रैली में भीड़ इतनी ज्‍यादा थी कि भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। इसके बाद उन्‍होंने मात्र 14 मिनट में अपना भाषण समाप्‍त कर दिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कई बार जनता से शांति बनाए रखने का आग्रह किया था।

LIVE UPDATE क्रांतिवारी की धरती को नमन

  • 12:53: हम नागरिकता का कानून लाए हैं। संसद में यह कानून पारित होने दीजिए, इससे जनता को उनका अधिकार मिलेगा। 
  • 12:52: बांग्लादेश, पाकिस्तान से लोगों को भागकर आना पड़ा। 
  • 12:51:आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि हिंदुस्तान आजाद होने के बाद देश के टुकड़े किए गए। सांप्रदायिक दुर्भावना से लोगों पर अत्याचार हुए।
  • 12:50: कर्नाटक में किसानों के पीछे पुलिस लगा दी गई है। पीएम किसान योजना में 75 हजार करोड़ के खर्च का अनुमान है।
  • 12:47:यह बजट तो एक शुरुआत मात्र है अभी नई सरकार बनने के बाद जब पूर्ण बजट आएगो तो किसानों, युवाओं की तस्वीर साफ हो जाएगा।
  • 12:45: जिन किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिलता था वे कुछ वर्षों के बाद फिर से कर्जदार बन जाते थे। अभी राज्यों में कर्जमाफी के नाम पर वोट मांगे गए। जिन्होंने कर्ज लिया नहीं उनका कर्ज माफ नहीं हुआ और जिसने लिया उनका 13 रुपया माफ हुआ, कहानी मध्य प्रदेश की है।
  • 12:43:हमारे देश में कई बार किसानों के साथ कर्जमाफी की राजनीति करके किसानों की आंख में धूल झोंकने की कोशिश की गई है, सियासी दलों ने लाभ उठाया है। एक बार कर्जमाफी करके किसानों का कुछ भला नहीं कर रहे थे।
  • 12:42: यह दृश्य देखने बाद मुझे समझ में आ रहा है कि दीदी हिंसा पर क्यों उतर आई हैं। यह आपका प्यार है जिसके डर के कारण लोग निर्दोषों की हत्या करने में लगे हैं।
  • 12:41: चुनाव के बाद पूर्ण बजट आने पर किसानों, मजदूरों, युवाओं की तस्वीर और भी अच्छे से स्पष्ट हो जाएगी। अब किसानों को सीधे बैंक खातों में लाभ मिलेगा। अब आपको समझ में आ गया होगा कि मोदी खाते खुलवाने पर इतना जोर क्यों दे रहा है। बहुत जल्द ही किसानों के खाते में पहली किश्त आ जाएगी। अब किसान अपनी आय बढ़ाने में सक्षम हो जाएगा। 
  • 12:40: पीएम मोदी ने कहा, ठाकुर नगर समाजिक आंदोलन का गवाह रहा है। इस नगर की जनता के बीच आकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। आज से साढ़े चार पांच साल पहले देश बहुत बुरी स्थिति से गुजर रहा था। पश्चिम बंगाल की स्थिति बहुत ही बेकार है, लेकिन जो बीत गया सो बीत गया। अब नया भारत अब इस स्थिति में नहीं रह सकता है। बीते साढ़े चार सालों से इस स्थिति को बदलने का प्रयास केन्द्र सरकार कर रही है। कल बजट में किसानों, मजदूरों, गरीबों, बेरोजगारों और मध्यम वर्ग के परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। 
  • 12:30: ठाकुर नगर में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे पीएम मोदी 
  • 12:11: ठाकुर नगर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 

 

पीएम मोदी की रैली से पहले बंगाल में सियासी रंग देखने को मिल रहा है। रैली से एक दिन पहले सड़कों पर लगाए गए पीएम मोदी के बैनर्स पर राज्य सीएम ममता बनर्जी की होर्डिंग्स लगाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर स्थानीय बीजेपी द्वारा पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवाई गई है। बीजेपी नेता राहुल सिन्हा के मुताबिक दुर्गापुर में पीएम मोदी की रैली होनी है, उससे 50-70 मीटर की दूरी पर लगाए गए पीएम मोदी के बैनर्स पर सीएम ममता बनर्जी की होर्डिंग्स लगा दी गई हैं। राहुल ने कहा कि यह साबित करता है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र न के बराबर रह गया है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यर्ताओं ने जब इसका विरोध किया को उनपर हमला भी किया गया। 

 

Created On :   2 Feb 2019 3:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story