संग जीने मरने की कसम खा नदीं में कूद गया प्रेमी जोड़ा, एक दूसरे से लिपटी थी लाशें

Lovers committed suicide in the wainganga river of bhandara
संग जीने मरने की कसम खा नदीं में कूद गया प्रेमी जोड़ा, एक दूसरे से लिपटी थी लाशें
संग जीने मरने की कसम खा नदीं में कूद गया प्रेमी जोड़ा, एक दूसरे से लिपटी थी लाशें

डिजिटल डेस्क, भंडारा। शहर से सटी वैनगंगा नदी में कूदकर एक प्रेमी जोड़े ने जान दे दी। इनके शव जब नदी से बाहर निकाले गए, तो वो एक दूसरे से लिपटे थे। सुबह 8 बजे करीब मछुआरा नदी किनारे मछलियां पकड़ने उतरा था। उस वक्त उसे दोनो की एक दूसरे से लपटी लाशें नजर आई। उसने खबर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। मृतक युवक नागपुर जिले के मौदा तहसील के निहारवानी का रहने वाला है। युवक का नाम विलास शेंडे, उम्र 24 साल बताई जा रही है। जबकि युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।

मछुआरे को लपटी दिखी लाशें
इन दिनों वैनगंगा नदी गोसे बांध के पानी से उफान पर है। जिसके चलते आए दिन यहां कोई न कोई दुर्घटना सामने आती है। कई बार यहां हादसे भी होते रहते हैं। रविवार सुबह 8 बजे कारधा निवासी मछुआरा संभाजी शेंडे जब मछलिया पकड़ने आया, तो उसने नदीं में जाल फेंका। जब जाल खींचना शुरु किया, तो दोनो की लाशें नजर आई। उसने देखा की युवक-युवती के हाथ एक दूसरे से दुपट्‌टे के साथ बंधे थे। युवक के सीने पर युवती ने अपना सिर रखा था।

जांच में जुटी पुलिस
शव देखते ही मछुआरे ने जानकारी तत्काल कारधा पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंच मछुआरे से शव बाहर निकलवाए और मामले का पंचनामा किया। जिसमें युवक की शिनाख्त मौदा तहसील निवासी विलास शेंडे के रुप में की गई। वहीं युवती के पास किसी प्रकार के दस्तावेज न मिलने से उसकी पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने दोनो के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए। जिसके बाद शव परिजन को सौंप दिए जाएंगे।

Created On :   18 Nov 2018 10:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story