9 साल बाद कर्नल पुरोहित की रिहाई, सेना के जवानों ने किया स्वागत

lt colonel shrikant purohit released after getting bail in malegaon blast case
9 साल बाद कर्नल पुरोहित की रिहाई, सेना के जवानों ने किया स्वागत
9 साल बाद कर्नल पुरोहित की रिहाई, सेना के जवानों ने किया स्वागत

डिजिटल डेस्क,पुणे। 2008 में हुए मालेगांव बम धमाके के आरोपी पूर्व मिलिट्री इंटेलिजेंस ऑफिसर लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद श्रीकांत पुरोहित 9 साल बाद आखिरकार बुधवार के दिन जेल से रिहा हो गए। उन्हें इस मामले में सोमवार को अंतरिम जमानत मिल गई थी। लेकिन, कुछ कागजी कार्यवाही के कारण मंगलवार को रिहाई नहीं हो पाई थी। कर्नल 9 साल बाद रिहा हुए हैं। इसी खुशी में उन्हें लेने के लिए तीन ट्रकों में भरकर सेना के जवान पहुंचे।

जमानत पर रिहा होने के बाद पुरोहित अपनी यूनिट को रिपोर्ट करेंगे। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने पुरोहित को सशर्त जमानत दी है, वो कोर्ट की अनुमति के बिना विदेश नहीं जा सकेंगे। साथ ही उनका पासपोर्ट कोर्ट के पास जमा होगा। अगर कोर्ट की ओर से निर्देश मिला तो पुरोहित को पेश होना पड़ेगा। इसके अलावा, जांच के संदर्भ में एनआईए की मदद भी करनी होगी। कोर्ट ने पुरोहित से यह भी कहा है कि वह इस मामले से जुड़े किसी भी गवाह से दूरी बरतें। 

इसी साल अप्रैल में कर्नल पुरोहित ने बाम्बे हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। उसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी दी थी। इसी मामले में दोषी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने बीते अप्रैल में जमानत दे दी थी।

सैन्य वर्दी पहनने को लेकर है उत्सुक
पुरोहित ने कहा कि वह फिर से सैन्य वर्दी को पहनने के लिए काफी उत्सुक हैं। उन्होंने आगे कहा कि जमानत मिलने पर वो अपने परिवार से मिलने जाएंगे। पुरोहित की पत्नी के मुताबिक जेल से छूटने के बाद पुरोहित सबसे पहले कोलाबा डिफेंस यूनिट जाएंगे। इसके बाद सेशन कोर्ट की सुनवाई होगी और शाम को वह अपने घर पुणे के लिए रवाना होंगे।
 

Created On :   23 Aug 2017 6:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story