लखनऊ: हज कमेटी दफ्तर की बाउंड्री वॉल को फिर सफेद रंग से रंगा गया

Lucknow Boundary wall of Haj samiti office which was painted saffron yesterday has been repainted white colour
लखनऊ: हज कमेटी दफ्तर की बाउंड्री वॉल को फिर सफेद रंग से रंगा गया
लखनऊ: हज कमेटी दफ्तर की बाउंड्री वॉल को फिर सफेद रंग से रंगा गया

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के लखनऊ स्थित हज समिति के दफ्तर की जो दीवार भगवा रंग से रंगी गई थी उसे वापस सफेद रंग से रंग दिया गया है। 5 जनवरी को इस दीवार की तस्वीर मीडिया में चर्चा का विषय रही। जिसके बाद सियासत गरमा गई थी। अपनी सफाई में हज समिति के सचिव आरपी सिंह ने इसे ठेकेदार की गलती बताया है।

बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया में हज हाउस की तस्वीरें वायरल हो रही थीं। कहा जा रहा है कि सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर यूपी के हज हाउस की दीवारों को भी भगवा कर दिया गया। इस पर विवाद बढ़ता देख सूबे के कैबिनेट मंत्री मोहसिन रजा ने कहा था कि भगवा रंग ऊर्जा देने वाला और चमकीला होता है। इससे इमारतें खूबसूरत दिखाई देती है।

गौरतलब है कि दिसंबर में पीलीभीत के 100 से ज्यादा सरकारी स्कूलों की दीवारों को भगवा कर दिया गया था। लखनऊ में योगी के दफ्तर की इमारत पर भगवा रंग किया गया था। बाहरी दीवारों से लेकर छत पर केसरिया रंग किया गया था। अंदर सीएम के कमरे में तौलिया, मेजपोश और सोफा समेत सब कुछ केसरिया रंग का लगाया गया था। सीएम योगी का दफ्तर लाल बहादुर शास्त्री भवन में हैं, जिसे एनेक्सी कहा जाता है।

 

 

Created On :   6 Jan 2018 3:07 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story