लुधियाना नगर निगम : कांग्रेस का 62 वॉर्डों में कब्जा, BJP-SAD सिर्फ 21 पर सिमटी

Ludhiana Municipal Corporation Election Result Congress wins 62 Ward
लुधियाना नगर निगम : कांग्रेस का 62 वॉर्डों में कब्जा, BJP-SAD सिर्फ 21 पर सिमटी
लुधियाना नगर निगम : कांग्रेस का 62 वॉर्डों में कब्जा, BJP-SAD सिर्फ 21 पर सिमटी

डिजिटल डेस्क, लुधियाना। पंजाब के लुधियाना नगर निगम चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित कर दिए गए। पंजाब इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, रूलिंग पार्टी कांग्रेस ने यहां के 95 वॉर्डों में से 62 पर कब्जा कर लिया है। जबकि शिरोमणि अकाली दल (SAD) को 11 और बीजेपी को 10 सीटों पर जीत मिली है। आखिरी चुनावों में मुकाबला कांग्रेस और BJP-SAD के बीच हुआ करता था, लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी के मैदान में आ जाने से मुकाबला त्रिकोणिय हो गया था। बता दें कि 24 फरवरी को लुधियाना नगर निगम की 95 वॉर्डों के लिए वोटिंग हुई थी। 

राजस्थान उपचुनावों में कांग्रेस की जीत पर क्यों खुश है करणी सेना? 

क्या रहा फाइनल रिजल्ट? 

24 फरवरी को हुई वोटिंग के बाद लुधियाना नगर निगम चुनाव के नतीजे मंगलवार को घोषित किए गए। फाइनल रिजल्ट के मुताबिक, कांग्रेस ने यहां की 95 में से 62 वॉर्डों में जीत दर्ज की है और वो पहले नंबर की पार्टी बनी है। वहीं शिरोमणि अकाली दल (SAD) को 11 और बीजेपी को 10 वॉर्डों में जीत मिली है। जबकि लोक इंसाफ पार्टी (LIF) ने 7 और इंडिपेंडेंट कैंडिडेट्स ने 4 वॉर्डों पर कब्जा किया है। इस बार चुनावों में आम आदमी पार्टी भी मैदान में थी, लेकिन उसे सिर्फ 1 ही वॉर्ड में जीत मिली है। 

OBC में 200 करोड़ का एक और फ्रॉड, पंजाब के CM के दामाद का भी नाम

494 कैंडिडेट्स थे मैदान में

बता दें कि लुधियाना नगर निगम चुनाव के लिए 24 फरवरी को वोटिंग हुई थी। नगर निगम के 95 वॉर्डों के लिए इस बार 494 कैंडिडेट्स मैदान में थे। इस बार का चुनाव कांग्रेस, अकाली दल-बीजेपी अलायंस और आम आदमी पार्टी-लोक इंसाफ पार्टी अलायंस के बीच था। इस बार के चुनावों में लुधियाना में 10.5 लाख से ज्यादा वोटर्स थे। वोटिंग के लिए 1,153 पोलिंग बूथ बनाए गए थे।

Created On :   27 Feb 2018 9:49 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story