किसानों के लिए एकमुश्त समझौता योजना का समय 31 अक्टूबर तक बढ़ा - देशमुख 

lump sum agreement for farmers increased till 31 October - Deshmukh
किसानों के लिए एकमुश्त समझौता योजना का समय 31 अक्टूबर तक बढ़ा - देशमुख 
किसानों के लिए एकमुश्त समझौता योजना का समय 31 अक्टूबर तक बढ़ा - देशमुख 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। राज्य सरकार ने किसान कर्ज माफी के तहत एकमुश्त समझौता योजना की अवधि अब 31 अक्टूबर 2019 तक बढ़ाने का फैसला किया है। सोमवार को प्रदेश के सहकारिता मंत्री सुभाष देशमुख ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में छत्रपति शिवाजी महाराज किसान सम्मान योजना के तहत पात्र किसानों के कर्ज माफी की प्रक्रिया शुरू है। जिन किसानों का 1.50 लाख रुपए से अधिक का कर्ज बकाया है। ऐसे किसानों द्वारा 1.50 लाख रुपए से अधिक की राशि का हिस्सा जमा करवाने पर बाकी 1.50 लाख रुपए की राशि सरकार की ओर से माफ कर दी जाएगी। देशमुख ने कहा कि योजना का अधिक से अधिक किसानों को लाभ लेना चाहिए। इससे उन्हें खरीफ की फसलों के लिए कर्ज लेने में आसानी होगी। देशमुख ने कहा कि प्रदेश में छत्रपति शिवाजी महाराज किसान सम्मान योजना के तहत अब तक लगभग 50 लाख खाताधारक किसानों की कर्ज माफी के लिए 24310 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। जिसमें से 44 लाख खाताधारक किसानों के बैंक खाते में 18 हजार 500 करोड़ रुपए की कर्ज माफी की राशि जमा करा दी गई है। 
 

Created On :   15 July 2019 3:12 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story