नवरात्र में फलदायी है कन्याभोज, मां को प्रसन्न करते हैं ये भोग
By - Bhaskar Hindi |22 Sep 2017 1:36 AM GMT
नवरात्र में फलदायी है कन्याभोज, मां को प्रसन्न करते हैं ये भोग
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नवरात्र में कन्याभोज का अत्यधिक महत्व है। कहा जाता है कि मां नवरात्र पर्व में धरती पर कन्या के रूप में ही आती हैं। अष्टमी व नवमीं के दिन कन्या भोज कराना बेहद पुण्यकारी व फलदायी बताया गया है। उपवास, व्रत का फल कन्याओं को भोजन कराने के बाद ही प्राप्त होता है। ठीक इसी प्रकार ना दिनों तक मां को उनके पसंद के भोग लगाने से वे और भी प्रसन्न होती हैं। यहां हम आपको मां को लगने वाले भोग के बारे में ही बताने जा रहे है...
- देवी शक्ति को मालपुए का भोग लगाएं। इससे बुद्धि का विकास होने के साथ.साथ निर्णय शक्ति बढ़ती है।
- मां को शक्कर का भोग लगाकर घर में सभी सदस्यों को यह प्रसाद दें। इससे लम्बी आयु का वरदान मिलता है।
- नवरात्र के तीसरे दिन दूध या दूध से बनी मिठाई का भोग मां को लगाकर मंदिर के ब्राह्मण को दान करें। इससे भक्तों को दुखों से मुक्ति मिलती है।
- नवरात्र में केले का प्रसाद चढ़ाने से शरीर स्वस्थ रहता है। पांचवे दिन इसका अधिक महत्व बताया गया है।
- देवी शक्ति को शहद का भोग लगाएं। जिससे आपकी आकर्षण शक्त्ति का विकास होगा।
- मां को नारियल चढ़ाने से संतान सम्बंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
- मां दुर्गा को गुड़ का भोग लगाकर उसे ब्राह्मण को दान करने से सभी शोकों से मुक्ति मिलती है। यही नहीं अकस्मात आने वाले संकटों से रक्षा भी होती है।
- माता रानी को तिल का भोग लगाएं। इससे मृत्यु भय से राहत मिलेगी। साथ ही किसी अनहोनी से भी रक्षा होगी।
Created On :   22 Sep 2017 7:05 AM GMT
Next Story