पुणे से भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं माधुरी दीक्षित

Madhuri Dixit can Candidate of Lok Sabha elections on BJP ticket from Pune
पुणे से भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं माधुरी दीक्षित
पुणे से भाजपा की टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ सकती हैं माधुरी दीक्षित
हाईलाइट
  • BJP माधुरी दीक्षित को 2019 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट से उतारने पर विचार कर रही है
  • अमित शाह ने ‘सम्पर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत माधुरी से मुलाकात की थी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। भारतीय जनता पार्टी (BJP) अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने को 2019 के लोकसभा चुनाव में पुणे सीट से मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी। इस साल जून में BJP अध्यक्ष अमित शाह ने ‘सम्पर्क फॉर समर्थन’ अभियान के तहत माधुरी दीक्षित से मुंबई स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी। शाह ने इस दौरान अभिनेत्री को नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया था। राज्य के एक वरिष्ठ BJP नेता ने बताया कि माधुरी का नाम पुणे लोकसभा सीट के लिए चुना गया है।

उन्होंने कहा कि पार्टी 2019 के आम चुनाव में माधुरी दीक्षित को उम्मीदवार बनाने पर गंभीरता से विचार कर रही है। हमारा मानना है कि पुणे लोकसभा सीट उनके लिए बेहतर होगी।’’ BJP नेता ने कहा, ‘‘पार्टी कई लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम तय करने की प्रक्रिया में है और दीक्षित का नाम पुणे लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुना गया है। इसके लिए उनके नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

51 वर्षीय अदाकारा माधुरी ने ‘तेजाब’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘दिल तो पागल है’, ‘साजन’ और ‘देवदास’ सहित अनेक बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2014 में BJP ने पुणे लोकसभा सीट कांग्रेस से छीन ली थी और पार्टी उम्मीदवार अनिल शिरोले ने तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। माधुरी को चुनाव लड़ाने की योजना के बारे में BJP के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, ‘‘इस तरह के तरीके नरेंद्र मोदी ने गुजरात में तब अपनाए थे जब वह पहली बार मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने स्थानीय निकाय चुनावों में सभी उम्मीदवारों को बदल दिया और पार्टी को उस फैसले का लाभ मिला।

उन्होंने कहा कि नए चेहरे लाए जाने से किसी के पास आलोचना के लिए कुछ नहीं था। इससे विपक्ष आश्चर्यचकित रह गया और BJP ने अधिक से अधिक सीट जीतकर सत्ता कायम रखी। इस नेता के अनुसार, इसी तरह का सफल प्रयोग 2017 में दिल्ली के निकाय चुनावों में भी किया गया जब सभी मौजूदा पार्षदों को टिकट देने से इनकार कर दिया गया। BJP ने जीत हासिल की और नियंत्रण बरकरार रखा।

Created On :   6 Dec 2018 3:04 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story