माधुरी ने शेयर किया किस्सा, ऐसी थी श्रीदेवी से ​आखिरी मुलाकात

माधुरी ने शेयर किया किस्सा, ऐसी थी श्रीदेवी से ​आखिरी मुलाकात

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड की हवा हवाई गर्ल "श्रीदेवी" और धक धक गर्ल "माधुरी दीक्षित", 80 और 90 की दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस मानी जाती है। इन दोनों ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में खास मुकाम हासिल किया, लेकिन पिछले साल श्रीदेवी के निधन ने पूरे देश को अचम्भे में डाल दिया। श्रीदेवी के अचानक निधन से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में आ गई। 24 फरवरी को उनके ​निधन को पूरा एक साल होने वाला है। 

इस दौरान श्रीदेवी से खास बांड शेयर करने वाली माधुरी ने एक इंटरव्यू में श्रीदेवी के साथ हुई आखिरी मुलाकात साझा की। माधुरी दीक्षित ने बताया कि ""हम दोनों आखिरी बार मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में मिले थे। श्रीदेवी अपनी बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर के साथ आई थीं। वे बहुत खुश थीं। श्रीदेवी का यूं चले जाना बताता है कि जीवन कितना छोटा होता है. इसलिए ये जरूरी है कि हम हर एक दिन को संपूर्ण रूप से जिएं। अपने परिवारवालों और बच्चों को समय दें क्योंकि आपको पता नहीं है कि कल क्या होने जा रहा है। श्रीदेवी के जाने से फिल्म इंडस्ट्री में एक बड़ा शून्य पैदा हो गया है।""

इन दिनों माधुरी दीक्षित अपनी फिल्म "टोटल धमाल" के प्रमोशन में बिजी हैं। उनकी फिल्म जल्द ही बॉक्स आफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और कई अन्य एक्टर भी शामिल हैं। फिल्म का एक ​गाना ""मुंगड़ा..."" हाल ही में रिलीज हुआ, जिसे दर्शकों द्वारा पसंद किया जा रहा है। इस ​गाने पर सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी अदाकारी के जलवे बिखेरे हैं। इसके अलावा वे​ फिल्म कलंक में नज़र आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त नज़र आने वाले हैं। इस फिल्म को करण जौहर प्रड्यूस कर रहे है और फिल्म इसी साल 2019 में अप्रैल तक रिलीज हो जाएगी। 

Created On :   12 Feb 2019 4:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story