MP : वोटिंग के दौरान बदली गईं 1545 EVM, कमलनाथ ने किया गड़बड़ी की ओर इशारा

Madhya pradesh assembly Election 2018: Voting, All live Updates
MP : वोटिंग के दौरान बदली गईं 1545 EVM, कमलनाथ ने किया गड़बड़ी की ओर इशारा
MP : वोटिंग के दौरान बदली गईं 1545 EVM, कमलनाथ ने किया गड़बड़ी की ओर इशारा

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया है। पूरे राज्य में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ हालांकि बड़ी संख्या में EVM मशीनों में खराबी की शिकायतें मिली। चुनाव आयोग के अनुसार करीब 1545 मशीनों में गड़बड़ी की शिकायतें मिलीं, जिन्हें बाद में बदल दिया गया।

मशीनों में खराबी की शिकायतें सामने आने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं को सचेत रहने के लिए कहा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि उन विधानसभा क्षेत्रों की मशीनों में ही गड़बड़ी सामने आ रही है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी मजबूत हैं।

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो मशीन खराब होती है और उसके स्थान पर जिस मशीन को बदला जा रहा है, दोनों ही मशीनों के नंबर नोट कर लें। नई मशीन आने पर पहले 50 से 100 वोट डालकर उसे चेक कर लें। बता दें कि प्रदेश की परसवाड़ा, लांजी और बैहर विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ है, जो दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

कमलनाथ ने किया ट्वीट

 

 

 

दिग्विजय ने दी चेतावनी

 

 

 

Created On :   28 Nov 2018 4:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story