मध्यप्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति घोषित, प्रदेश के दिग्गज नेता शामिल 

Madhya Pradesh Congress Election Committee is formed by Congress high Commond
मध्यप्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति घोषित, प्रदेश के दिग्गज नेता शामिल 
मध्यप्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति घोषित, प्रदेश के दिग्गज नेता शामिल 
हाईलाइट
  • कांग्रेस आलाकमान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का किया गठन।
  • प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को दी गई जगह।
  • मध्यप्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति गठित।

डिजिटल डेस्क,भोपाल। कांग्रेस आलाकमान ने मध्य प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति का गठन कर दिया है। इस समति में कमलनाथ,ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिग्विजय सिंह समेत प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को जगह दी गई है। मध्यप्रदेश में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की कमान चुनाव से पहले पार्टी के दिग्गज नेता कमलनाथ को सौंपी थी। कमलनाथ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही प्रदेश कांग्रेस में बड़े फेरबदल देखने को मिले हैं। पार्टी के संगठन महासचिव अशोक गहलोत ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश कांग्रेस की चुनाव समिति को स्वीकृति दे दी है।

टिकिट तय करेगी समिति 
मध्यप्रदेश कांग्रेस में टिकिट वितरण को लेकर संग्राम शुरू हो गया है। एक विधानसभा सीट पर कई दावेदार हैं, ऐसे में चुनाव समिति के लिए सही प्रत्याशी चुनना आसान नहीं होगा। वहीं कांग्रेस के लिए गुटबाजी भी बड़ी चुनौती है, इस समस्या को दूर करना का जिम्मा फिलहाल प्रदेश के पूर्व सीएम और सांसद दिग्विजय सिंह ने उठाया हुआ है। समिति दावेदारी पेश करने वालों का पैनल बनाकर प्रत्याशी तय करेगी। चुनाव से संबंधित सभी बड़े फैसले भी समिति ही लेगी। 


 

Created On :   11 Aug 2018 5:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story