मध्य प्रदेश चुनाव 2018: भोपाल की 6 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला

मध्य प्रदेश चुनाव 2018: भोपाल की 6 सीटों पर भाजपा-कांग्रेस में कड़ा मुकाबला
हाईलाइट
  • प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है
  • मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव होना है
  • मवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया है

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को चुनाव होना है। इससे पहले सोमवार शाम 5 बजे चुनाव प्रचार थम गया है। वैसे तो कई दलों के उम्मीदवार इस बार चुनावी मैदान में हैं, लेकिन प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है। राजधानी भोपाल की 6 विधानसभा सीटों पर इस बार कांटे की टक्कर है।

भोपाल की नरेला विधानसभा सीट से भाजपा ने विश्वास सारंग को टिकट दिया है, तो कांग्रेस ने महेंद्र सिंह चौहान को मैदान में उतारा है। गोविंदपुरा विधानसभा सीट से भाजपा ने कृष्णा गौर को मौका दिया है तो कांग्रेस ने गिरीश शर्मा पर भरोसा जताया है। उत्तर विधानसभा सीट से कांग्रेस के आरिफ अकील फिर मैदान में हैं तो भाजपा से फातिमा रसूल सिद्दीकी उन्हें टक्कर दे रही हैं। मध्य विधानसभा से भाजपा ने सुरेंद्रनाथ सिंह को रणभूमि में उतारा है तो कांग्रेस ने आरिफ मसूद को फिर मौका दिया है। दक्षिण- पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पीसी शर्मा का मुकाबला फिर भाजपा के उमाशंकर गुप्ता से है। हुजूर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के रामेश्वर शर्मा तो कांग्रेस के नरेश ज्ञानचंदानी मैदान में हैं।
 

Created On :   26 Nov 2018 5:10 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story