मध्यप्रदेश: मतदान केंद्र पहुंचे कर्मचारियों के दल, आज होगा चुनाव

मध्यप्रदेश: मतदान केंद्र पहुंचे कर्मचारियों के दल, आज होगा चुनाव
हाईलाइट
  • पूरे प्रदेश में 65 हजार पोलिंग बूथ
  • मध्य प्रदेश में चुनाव की तैयारियां पूरी
  • मप्र में 2000 बूथ ऐसे भी हैं
  • जिनकी जवाबदारी सिर्फ महिला कर्मचारियों के जिम्मे

डिजिटल डेस्क, भोपाल। चुनाव प्रचार थमने के साथ ही मध्य प्रदेश में चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। चुनावी ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को भोपाल के लाल परेड मैदान में चुनाव कराने के लिए जरूरी सामान देकर मंगलवार को रवाना किया गया। ये कर्मचारी मंगलवार रात तक अपने मतदान केंद्र में पहुंच गए हैं, जो 28 नवंबर को प्रदेशभर में मतदान कराएंगे। चुनाव के लिए राज्य में 65 हजार बूथ बनाए गए हैं, जिन पर तीन लाख कर्मचारियों की ड्यूटी लगी है। इन कर्मचारियों में 45 हजार महिलाएं हैं।

मध्य प्रदेश में 2000 बूथ ऐसे भी हैं, जिनकी जवाबदारी सिर्फ महिला कर्मचारियों के जिम्मे है। प्रदेश के 160 पोलिंग बूथों पर दिव्यांगों की भी ड्यूटी लगाई गई है। प्रदेश के 3 लाख कर्मचारियों के अलावा केंद्र सरकार ने भी अपने 12 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई है। इसके अलावा चुनाव कराने के लिए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। मध्य प्रदेश में सुबह 8 बजे से मतदान शुरू होगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा। चुनाव प्रचार थमने के बाद अब राजनैतिक पार्टियों के प्रत्याशी डोर टू डोर जनसंपर्क में जुट गए हैं। 

Created On :   27 Nov 2018 4:02 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story