अपने अजीब शौक के चलते कांच खाता है ये शख्स

Madhya Pradesh: This person eats glasses due to his strange hobby
अपने अजीब शौक के चलते कांच खाता है ये शख्स
अपने अजीब शौक के चलते कांच खाता है ये शख्स

डिजिटल डेस्क, मध्यप्रदेश। यूं तो शौक हम सभी को किसी न किसी बात का रहता है, लेकिन किसी को कांच खाने का शौक आपने किसी में नहीं देखा होगा। मगर हम आपको एक ऐसे इंसान के बारे में बता रहे हैं जो कांच खाने का शौक रखते हैं। जानकर आपको भी हैरानी होगी, लेकिन यह बात पूरी तरह सच है। 

मध्यप्रदेश के डिंडौरी में रहने वाले दयाराम साहू बचपन से ही कांच खाते हैं, जो पेशे से एक वकील हैं। यह कांच को बड़े ही आराम से मजे के साथ खा जाते हैं। फिर चाहे कांच की बोतल हो या बल्ब। इससे भी ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि दयाराम की पत्नी खुद अपने पति को खाने के लिए कांच लाकर देती हैं। 

दयाराम की पत्ती कहना है कि उन्होंने कई बार अपने पति को कांच खाने से रोका, लेकिन वो नहीं माने। इसके बारे में जब दयाराम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बचपन से ही वो कुछ अलग करना चाहते थे। कुछ अलग करने की चाह में उन्होंने कांच खाने का शौक पाल लिया और जिसके बाद उनका ये शौक एक नशा बन गया। वे एक-एक किलो कांच ऐसे ही चबा जाते थे। हालांकि अब अपने कमजोर दातों के कारण उन्होंने कांच न खाने का फैसला लिया है, जिसे वे धीरे-धीरे अमल में लाएंगे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Created On :   22 Jun 2019 10:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story