जानिए 2018 में कब है महाशिवरात्रि, इस विधि से महादेव देंगे मनचाहा वर

Maha Shivaratri 2018, vidhi Fasting Puja Sankalp Parana timings
जानिए 2018 में कब है महाशिवरात्रि, इस विधि से महादेव देंगे मनचाहा वर
जानिए 2018 में कब है महाशिवरात्रि, इस विधि से महादेव देंगे मनचाहा वर

 

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है महाशिवरात्रि। यह फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को मनाया जाता है। मान्यता है कि यही वह दिन है जब महादेव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस वजह से इस दिन महादेव और माता पार्वती के पूजन का विधान है। कहा जाता है कि ये व्रत धारण करने वाली कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्त होता है। वहीं सौभाग्यवती स्त्रियों को भी शिव का वरदान मिलता है। उनके पति की आयु दीर्घायु होती है। साल 2018 में महाशिवरात्रि 13 फरवरी 2018  मंगलवार को मनाई जाएगी। 

 

सबसे प्रमुख व श्रेष्ठ 

साल की 12 शिवरात्रियों में फाल्गुन माह की इस शिवरात्रि सबसे प्रमुख व श्रेष्ठ माना जाता है। इसे स्त्री-पुरुष कोई भी धारण कर सकता है। शिव पूजन के लिए संध्याकाल का समय उर्पयुक्त बताया जा रहा है। 

 

ऐसी भी मान्यता

अलग-अलग परंपराओं वाले भारत देश में कुछ स्थानों यह भी मान्यता है कि यही वह दिन है जब महादेव ने हलाहल विष को अपने कंठ में धारण किया था और सृष्टि को इसके प्रकोप से बचाया। जिस वजह से यह दिन महाशिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है। इस त्याेहार काे पूरे देश में धूमधाम  से मनाया जाता है लेकिन उत्तर भारत में इसका सबसे ज्यादा उत्साह देखने मिलता है। 


ऐसे करें पूजा
महा शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को उनकी प्रिय वस्तुएं अर्पित करना चाहिए। दूध व जल से अभिषेक कर धतूरा, बेर, भांग, आंक का पुष्प, गेहूं की बाॅल, खेत से निकले ताजे चने और सबसे महत्वपूर्ण बेलपत्र। इन्हें अर्पित करने से महादेव आपकी मनोकाना अवश्य ही पूर्ण करते हैं। पूरा दिन व्रत, पूजन के बाद शाम के समय भोलेनाथ का माता पार्वती के साथ पूजन करके हवन लगाएं। इसके बाद प्रसाद ग्रहण करें। 
 

शुभ मुहूर्त 

चतुर्दशी तिथि प्रारंभ- 13 फरवरी 2018 मंगवलार 22:34 से 
चतुर्दशी तिथि समाप्त- 15 फरवरी 2018 12:46 बजे तक  

Created On :   29 Dec 2017 2:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story