सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि उत्सव शुरू, 4 दिनों तक होगी धूम

Maha Shivratri festival 2018 Start in the Somnath Mahadev temple
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि उत्सव शुरू, 4 दिनों तक होगी धूम
सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि उत्सव शुरू, 4 दिनों तक होगी धूम

 

डिजिटल डेस्क, प्रभासपाटण। सोमनाथ महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव में हर साल लाखों श्रद्धालु एकत्रित होते हैं। इस बार यह उत्सव रविवार से शुरू होकर महाशिवरात्रि तक चलेगा। 3 से 4 दिनों तक चलने वाले इस महोसत्सव में महामृत्युंजय यज्ञ सहित पालकी यात्रा, ध्वजारोहण व विशेष आरती पूजा की जाएगी। 

 

महामृत्युंजय यज्ञ 
महाशिवरात्रि पर यह ज्योतिर्लिंग मंदिर लगातार 42 घंटे तक अर्थात 13 फरवरी को सुबह 4 बजे से 14 फरवरी को रात 10 बजे तक खुला रहेगा। 12 फरवरी की सुबह 8 बजे मंदिर में महामृत्युंजय यज्ञ शुरू होगा। जिसकी पूर्णाहुति 14 फरवरी की दोपहर 12.30 बजे की जाएगी।

 

Image result for Somnath Mahadev


ऋग्वेद में भी उल्लेख
सोमनाथ मंदिर में स्थापित ज्योतिर्लिंग ही द्वादश ज्योतिर्लिंगों में स्थापित सबसे पहला रूद्र ज्योतिर्लिंग है। इस स्थान के बारे में मान्यता है कि यहां हर एक भक्त की मनोकामना अवश्य ही पूर्ण होती है। इस स्थान पर भगवान महादेव का अत्यंत ही विरल एवं अद्भुत रूप देखने मिलता है। इस पर कुल 17 बार आक्रमण किए गए, किंतु महादेव अपनी अलौकिक आभा के साथ भक्तों को दर्शन देते हैं। इसका उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है।

 

Related image

 

सोमनाथ का अर्थ होता है चंद्रमा का स्वामी। भगवान शिव के आशीर्वाद से चंद्रमा को श्राप से मुक्ति मिली थी, जिसके बाद उन्होंने यहां शिवलिंग की स्थापना की। यहां उन्हें अपनी कांति पुनः मिली थी इसलिए इस स्थान को प्रभास पाटण कहा जाता है। 

महाशिवरात्रि के कार्यक्रम 13 फरवरी 

सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलेंगे

6 बजे प्रात: महापूजा आरती

7 बजे प्रात: आरती
7.30 बजे महामृत्युंजय यज्ञ
8 बजे नूतन ध्वजारोहण 
8.30 बजे होमात्मक लघुरुद्र प्रारंभ 
9 बजे पालकीयात्रा  व शोभायात्रा 
11 बजे मध्याह्न महापूजा 
12 बजे आरती
शाम  4 बजे श्रृंगार दर्शन
6.30 बजे ज्योत पूजन
7.30 बजे सायं आरती
रात 8.45 बजे प्रथम प्रहर पूजन 
9.30 बजे प्रथम प्रहर आरती 
रात 11 बजे द्वितीय प्रहर पूजन 
12.30  बजे आरती
2.45 बजे तृतीय प्रहर पूजन
3.30  बजे आरती
4.45 बजे चतुर्थ प्रहर का पूजन 
सुबह 5.30 बजे चतुर्थ प्रहर की आरती होगी।

Created On :   11 Feb 2018 3:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story