महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के आगे घुटने टेकती दुनिया, भारत में तीसरी मौत, मुंबई में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

Maharashtra a 64 year old coronavirus patient passes away at mumbai kasturba hospital
महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के आगे घुटने टेकती दुनिया, भारत में तीसरी मौत, मुंबई में बुजुर्ग ने तोड़ा दम
महाराष्ट्र: कोरोना वायरस के आगे घुटने टेकती दुनिया, भारत में तीसरी मौत, मुंबई में बुजुर्ग ने तोड़ा दम

डिजिटल डेस्क, मुंबई। कोरोना वायरस (Corona Virus) का कहर बढ़ते ही जा रहा है। वायरस के आगे दुनिया घुटने टेकती नजर आ रही है। मरने वालों का आंकड़ा अबतक 7,158 तक पहुंच गया है। भारत में भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 126 हो चुकी है। वहीं महाराष्ट्र के मुंबई में कोरोना वायरस के कारण एक मरीज की मौत हो गई है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 64 साल के बुजुर्ग दुबई से लौटे थे। वह मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल (Kasturba Hospital) में भर्ती थे। इस तरह भारत में मृतकों की संख्या तीन हो गई है। इससे पहले भी दिल्ली और कर्नाटक में दो करोनो मरीजों ने भी दम तोड़ दिया है। 

12 चिड़ियाघर और राष्ट्रीय पुस्तकालय 31 मार्च तक बंद
पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी 12 चिड़ियाघर जिसमें मशहूर अलीपुर जूलॉजिकल गार्डन भी शामिल है, 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए हैं। एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा कि सरकार ने ये फैसला घातक कोरोनावायरस से बचाव के लिए लिया है। एक अधिकारी ने कहा कि यहां का राष्ट्रीय पुस्तकालय भी 31 मार्च तक बंद रहेगा। वन मंत्री राजीव बनर्जी ने संवाददाताओं को बताया कि यह निर्णय सेंट्रल जू अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एक सलाह के तहत लिया गया है, जिसका राज्य सरकार पूरी तरह पालन कर रही है। उन्होंने कहा, "हमारी पहली प्राथमिकता लोगों की जिंदगियों को महफूज रखना है। भीड़-भाड़ वाली जगहों पर कोरोनावायरस फैलने का अंदेशा कई गुना ज्यादा है, लिहाजा राज्य में हम ऐसी स्थिति से बचना चाहते हैं।"

कोरोना वायरस: जल्द घर से मुकदमा दाखिल कर सकेंगे सुप्रीम कोर्ट के वकील

बीसीसीआई कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मंगलवार से अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने का आदेश दिया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा कोरोनावायरस को महामारी घोषित करने के बाद बीसीसीआई का मुंबई मुख्यालय से भीड़ को दूर रखने के लिए सभी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कहा गया है।

 

Created On :   17 March 2020 6:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story