महाराष्ट्र CM देवेन्द्र फड़नवीस और जैकी श्राॅफ ने एक साथ किया योग

maharashtra cm devendra fadnavis performs yoga in mumbai
महाराष्ट्र CM देवेन्द्र फड़नवीस और जैकी श्राॅफ ने एक साथ किया योग
महाराष्ट्र CM देवेन्द्र फड़नवीस और जैकी श्राॅफ ने एक साथ किया योग

टीम डिजिटल, मुंबई. आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस और उनकी पत्नी अमृता फड़नवीस और फिल्म स्टार जैकी श्रॉफ भी योग करते हुए नज़र आए. मुंबई में हो रहे योग कार्यक्रम में तीनों साथ दिखाई दिए. वहीं मीडिया से बात करते समय अमृता फड़नवीस ने कहा, मैं बचपन से ही योग कर रही हूँ और योग बॉडी और दिमाग दोनों को स्वस्थय रखने में मदद करता हैं.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी शामिल
नागपुर के यशवंत स्टेडियम और रेशमबाग मैदान पर योग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यहां हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए. यशवंत स्टेडियम पर एनएमसी और जनार्दन स्वामी योगाभ्यासी मंडल का कार्यक्रम हुआ तो रेशमबाग मैदान पर पतंजलि और आयुष मंत्रालय, भारत सरकार का दोनों कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी प्रमुखता से उपस्थित थे.

Created On :   21 Jun 2017 4:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story