पॉलिटिक्स छोड़ सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने गाया गाना, वीडियो लॉन्च

पॉलिटिक्स छोड़ सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने गाया गाना, वीडियो लॉन्च

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र देवेन्द्र फडणवीस सिर्फ पॉलिटिक्स ही नहीं, ग्लैमर की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। देवेन्द्र फडणवीस टी-सीरीज के एक म्यूजिक वीडियो में गाते और एक्टिंग करते नजर आए हैं। दरअसल मुख्यमंत्री की पत्नी और गायिका अमृता देवेन्द्र फडणवीस ने सोनू निगम के साथ एक वीडियो लॉन्च किया है। अमृता फडणवीस एक गायिका हैं और कई मराठी गानों को अपनी आवाज दे चुकी हैं। यह वीडियो मुंबई में विलुप्त हो रही नदियों के बारे में है। 


मुख्यमंत्री ने की लिपसिंग

बता दें कि मुंबई में 4 नदियां हैं। पोइसर, दहिसर, ओशिवारा और मीठी। देश की बाकी नदियों की तरह मुंबई की ये नदियां भी सूखने की कगार पर हैं। इसी के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अमृता देवेन्द्र फडणवीस ने यह वीडियो बनाया है। इस वीडियो में उनके साथ आवाज दी है सोनू निगम ने, जिन बोलों पर मुख्यमंत्री लिप्सिंग करते नजर आए हैं।

सीएम के बंगले पर शूट हुए सीन

इस वीडियो में देवेन्द्र फडणवीस के साथ ही मुंबई के वित्तमंत्री सुधीर मुनगंटीवार, मुंबई सिविक कमिश्नर अजय मेहता और मुंबई के पुलिस कमिश्नर दत्ता पड़सलगिकर भी नजर आए हैं। इस वीडियो का कुछ हिस्सा मुख्यमंत्री के ऑफिशियल बंगले पर शूट किया गया है। 

हालांकि आम आदमी पार्टी ने इन वीडियो के लिए देवेन्द्र फडणवीस की निंदा की है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस कमिश्नर का प्रयोग अमृता के सिंगिंग करियर को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। खैर, अभी मुख्यमंत्री की तरफ से इस पर कोई सफाई नहीं मिली है। यह गाना हिंदी में है और इसका मराठी वर्जन 28 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने आरे कॉलोनी और संजय गांधी नेशनल पार्क का जिक्र करते हुए सीएम से इन मुद्दों पर भी बात करने की मांग की है। 

Created On :   27 Feb 2018 7:35 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story