अमेरिका – कनाडा दौरे पर रवाना हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस

maharashtra cm Devendra Fadnavis visit to US Canada
अमेरिका – कनाडा दौरे पर रवाना हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस
अमेरिका – कनाडा दौरे पर रवाना हुए सीएम देवेंद्र फडणवीस

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शनिवार को एक सप्ताह की अमेरिका यात्रा पर रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान वे कनाडा भी जाएंगे। फडणवीस कनाडा में मॉन्ट्रियल का दौरा करेंगे। उनके साथ राज्य सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री राज्य में विदेशी निवेश बढ़ाने और नई तकनीक को लेकर विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा करेंगे। महाराष्ट्र में स्मार्ट सिटी परियोजना को गति देने के लिए मुख्यमंत्री वहां स्मार्ट रोड प्रबंधन के बारे में भी जानकारी हासिल करेंगे। इस दौरान वे भारतीय मूल के व्यापारियों से भी मुलाकात करेंगे। उनके साथ आईटी विभाग के प्रधान सचिव एसवीआर श्रीनिवास भी विदेश जा रहे हैं।

गौरतलब है कि एक दिन पहले शुक्रवार को ही माओवादियों ने पत्र लिखकर देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी दी थी। फडणवीस को माओवादी संगठनों से दो धमकी भरे पत्र मिले हैं। गृह विभाग के सूत्रों के मुताबिक दोनों पत्र पुलिस को सौंप दिए गए हैं। दोनों पत्र मुख्यमंत्री कार्यालय को करीब एक सप्ताह पहले मिले थे। पत्र मिलने के बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा यंत्रणा को और सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। एक अधिकारी के मुताबिक राज्य के गडचिरोली इलाके में हाल ही में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के बाद ये धमकी भरे खत मिले हैं। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने 39 नक्सलियों को मार गिराया था।

 

 

Created On :   9 Jun 2018 4:41 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story