25 मिनट में तय होगी मुंबई से पुणे की दूरी

Maharashtra Exploring Hyperloop To Reduce Mumbai-Pune Trip To 25 Minutes
25 मिनट में तय होगी मुंबई से पुणे की दूरी
25 मिनट में तय होगी मुंबई से पुणे की दूरी

डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई से पुणे की दूरी सिमट सकती है। 250 किलोमीटर की यह दूरी सिर्फ 25 मिनट में तय हो सकेगी। ऐसा हायपरलूप तकनीक से संभव होगा। वर्जिन हायपरलूप कंपनी जल्द ही अपने इंजिनियर पुणे भेजेगी। अमेरिका दौरे पर गए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वहां वर्जिन हायपरलूप वन कंपनी मुख्यालय जाकर कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रॉब लॉईड से मुलाकात की।

वर्जिन हायपरलूपवन की टीम आएंगी पुणे
मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्विट कर यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अनुसार वर्जिन हायपरलूपवन जल्द ही अपने इंजिनियर की टीम को पुणे भेजेगी। पुणे क्षेत्रिय विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) ने हायपरलूप के लिए 15 किलोमीटर लंबे डेमोट्रेशन ट्रैक का चयन किया है। हायपरलूप में इस्तेमाल होने वाली 70 फीसदी सामग्री का इंतजाम महाराष्ट्र से ही किया जाएगा।

25 मिनट में तय होगा सफर
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक वर्जिन समूह की हायपरलूप के लिए अध्ययन पहले ही किया जा चुका है। यह रूट पूरी तरह से इलेक्ट्रिक होगा और इससे हर साल 1.5 लाख टन ग्रीन हाउस गैसें वातावरण में नहीं जाएंगी। मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक हायपरलूप से मुंबई से पुणे का सफर सिर्फ 25 मिनट में पूरा हो जाएगा।

Created On :   16 Jun 2018 6:59 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story