कर्जमाफी पर्याप्त नहीं, आंदोलन करेगा शेतकरी संगठन

maharashtra on the brinks of shetkari movements again
कर्जमाफी पर्याप्त नहीं, आंदोलन करेगा शेतकरी संगठन
कर्जमाफी पर्याप्त नहीं, आंदोलन करेगा शेतकरी संगठन

दैनिक भास्कर न्यूज डेस्क, नागपुर। किसानों के लिए महाराष्ट्र सरकार के कर्जमाफी की घोषणा को अपर्याप्त मानते हुए शेतकरी संगठन ने आंदोलन करने की तैयारी की है।

संगठन के प्रवक्ता राम नेवले ने कहा है कि किसानों ने कर्जमुक्ति की मांग की थी। कर्जमाफी अपूर्ण है। किसानों की स्थिति खराब है। शेतकरी संगठन की ओर से कहा गया है कि मुख्यमंत्री देेवेंद्र फडणवीस किसानों की भावनाओं का ध्यान नहीं रख रहे हैं। विपक्ष में रहते हुए फडणवीस ने किसानों के लिए संपूर्ण कर्जमुक्ति आंदोलन किया था। लेकिन अब वे कर्जमुक्ति को योग्य नहीं मानते हैं। कर्ज के मामले में अध्ययन करने की तैयारी जता रहे हैं।

किसानों ने आंदोलन किया तो सरकार की ओर से कहा गया कि 31 अक्टूबर को इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा। बाद में दबाव बढ़ा तो 1.50 लाख रुपए की कर्जमाफी घोषित की। लेकिन कर्ज को लेकर अभी भी किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। कर्जमुक्ति की मांग को लेकर शेतकरी संगठन जल्द ही आंदोलन करेगा। श्री नेवले ने कहा है कि कर्जमाफी के मामले पर राजनीतिक दलों ने श्रेय की राजनीति नहीं करना चाहिए।

Created On :   1 July 2017 8:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story