महाराष्ट्र के और 931 गांव हो गए सूखा ग्रस्त घोषित, आदेश जारी 

Maharashtras 931 villages declared drought effected area, order released
महाराष्ट्र के और 931 गांव हो गए सूखा ग्रस्त घोषित, आदेश जारी 
महाराष्ट्र के और 931 गांव हो गए सूखा ग्रस्त घोषित, आदेश जारी 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के 8 जिलों के 931 गांवों सूखा ग्रस्त गांवों की सूची में शामिल किया गया है। इनमें बुलढाणा, अहमदनगर, जलगांव, उस्मानाबाद, जालना, परभणी, धुलिया और सातारा के गांव शामिल हैं। प्रदेश सरकार के राजस्व विभाग ने सूखा प्रभावित इन इलाकों में 8 सहूलियतों को लागू करने के लिए शासनादेश जारी किया है। इसके अनुसार बुलढाणा जिले के चिखली, बुलढाणा, मेहकर, देऊलगांव राजा और जलगांव के जामोद तहसील के 15 राजस्व मंडलों के 246 गांवों में सूखे जैसी स्थिति घोषित की गई है। अहमदनगर के अकोले तहसील के 5 राजस्व मंडलों के 116 गांव, जलगांव के एरंडोल और धरणगांव तहसील के 7 राजस्व मंडलों के 108 गांव, धुलिया के साक्री तहसील के 5 राजस्व मंडलों के 116 गांव , परभणी के गंगाखेड और जिंतूर तहसील के 3 राजस्व मंडलों के 80 गांव, जालना के मंठा तहसील के 2 राजस्व मंडलों के 58 गांव, उस्मानाबाद के उमरगा तहसील के 5 राजस्व मंडलों के 96 गांव और सातारा के खटाव तहसील के 8 राजस्व मंडलों के 111 गांवों में सूखे जैसी स्थिति घोषित की गई है। इससे पहले राज्य सरकार की तरफ से 151 तहसीलों और 268 राजस्व मंडल में सूखा घोषित किया गया था।  

सूखा प्रभावित गांवों को मिलेंगी ये सहूलियतें  
सूखे जैसी स्थिति वाले इन 931 गांवों में राजस्व वसूली में छूट, सहकारी कर्ज का पुनर्गठन, कृषि कर्ज वूसली पर रोक, कृषि पंपों के बिजली बिल में 33.5 प्रतिशत रियायत, स्कूल और महाविद्यालय के विद्यार्थियों की परीक्षा शुल्क में माफी मिलेगी। आवश्यक जगहों पर टैंकरों से पानी पहुंचाया जाएगा। जलसंकट ग्रस्त गांवों में कृषि पंपों की बिजली आपूर्ति खंडित नहीं की जाएगी। 

Created On :   9 Jan 2019 2:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story